Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने वाले दो गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस और पर्चे बरामद
झारखंड

पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने वाले दो गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस और पर्चे बरामद

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 22, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चाईबासा. प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नाम पर कारोबारियों से रंगदारी व लेवी वसूलने की फिराक में जुटे दो अपराधियों को पुलिस ने संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, संगठन के तीन पर्चे, बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

विद्यालय और सड़क निर्माण स्थल पर दी थी धमकी

पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को खूंटी के तपकरा थाना क्षेत्र स्थित कमड़ा मोड़ के पास एक आवासीय विद्यालय तथा 15 नवंबर 2026 को पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान अपराधियों ने पीएलएफआई के पर्चे फेंककर व्यवसायियों से लेवी मांगी थी। इन वारदातों के बाद तपकरा, रनिया और आनंदपुर थानों की पुलिस टीम लगातार संयुक्त रूप से दबिश दे रही थी।

गुप्त सूचना पर जाल बिछाकर गिरफ्तारी

21 नवंबर को खूंटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि तीन संदिग्ध बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर बाइक से जयपुर-कैलौ के रास्ते रनिया की ओर आ रहे हैं। एसपी के निर्देश पर तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने घेराबंदी कर दो युवकों को धर दबोचा, जबकि तलाशी में अवैध हथियार और पर्चे बरामद हुए।

कबूला अपराध, फरार साथियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के कैलौ गांव निवासी संजू मांझी (24) और अंकुश बागे उर्फ दोन्दो (24) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने तपकरा व आनंदपुर की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Anandpur arrest Chaibasa country-made pistol extortion Jharkhand News Jharkhand Police Khunti levy PLFI Rania Tapakara West Singhbhum
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबिहार में नीतीश सेतु पर पीएम का पोस्टर फाड़ने और हंगामे के मामले में 3 गिरफ्तार, 161 लोगों पर FIR
Next Article मैट पर उतरेगा देश का दमखम, प्रहलादपुर में 8वीं चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती, विजेताओं को लाखों का इनाम
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

स्टेथोस्कोप से रैकेट तक: जमशेदपुर के डॉक्टरों ने टेबल टेनिस कोर्ट पर दिखाया दमखम; डॉ. समीर, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति बने चैंपियन

November 22, 2026
झारखंड

2050 के झारखंड का रोडमैप तैयार कर रही सरकार, विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ पर सीएम हेमंत सोरेन ने बताया विजन

November 22, 2026
झारखंड

प्यास से जूझता झारखंड, करोड़ों खर्च के बाद भी 28 लाख घरों तक नहीं पहुंचा पानी, लक्ष्य से भटका ‘जल जीवन मिशन’!

November 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टेथोस्कोप से रैकेट तक: जमशेदपुर के डॉक्टरों ने टेबल टेनिस कोर्ट पर दिखाया दमखम; डॉ. समीर, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति बने चैंपियन

November 22, 2026

मैट पर उतरेगा देश का दमखम, प्रहलादपुर में 8वीं चंदगीराम गोल्ड कप कुश्ती, विजेताओं को लाखों का इनाम

November 22, 2026

पीएलएफआइ के नाम पर लेवी मांगने वाले दो गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस और पर्चे बरामद

November 22, 2026

बिहार में नीतीश सेतु पर पीएम का पोस्टर फाड़ने और हंगामे के मामले में 3 गिरफ्तार, 161 लोगों पर FIR

November 22, 2026

2050 के झारखंड का रोडमैप तैयार कर रही सरकार, विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ पर सीएम हेमंत सोरेन ने बताया विजन

November 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost