Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » साहब पर मेहरबानी और सरकार की चूक! ACB में चार्जशीट, फिर भी मलाईदार प्रभार से नवाजे गए अभियंता जितेंद्र पासवान
झारखंड

साहब पर मेहरबानी और सरकार की चूक! ACB में चार्जशीट, फिर भी मलाईदार प्रभार से नवाजे गए अभियंता जितेंद्र पासवान

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 26, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
फाइल फोटो
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक खास मामले को लेकर दबी जुबान से खूब चर्चा हो रही है। चर्चा का केंद्र हैं ग्रामीण विकास विशेष अंचल, रांची में अतिरिक्त प्रभार पर तैनात अधीक्षण अभियंता एवं चाईबासा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान (ID-4421)। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की चार्जशीट के बावजूद उन्हें जिस तरह से मलाईदार प्रभार और प्रोन्नति से नवाजा गया है, उसने व्यवस्था की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

झारखंड आंदोलनकारी सुनील सिरका ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्य सचिव को शिकायत पत्र भेजा है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही, सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत दस्तावेज जुटाने की पहल भी शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला और कैसे हुई सरकार की चूक?

शिकायत के अनुसार, जितेंद्र पासवान के खिलाफ एसीबी, रांची में थाना कांड संख्या 58/16 दर्ज है। लंबी जांच के बाद न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन संख्या 02/20 (दिनांक 16 जनवरी 2020) के तहत चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। इसके अलावा, लोहरदगा सदर अस्पताल के 100 बेड वाले वार्ड भवन के निर्माण कार्य में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में भी 4 जून 2019 को निगरानी प्रभाग की रिपोर्ट के आधार पर मामला एसीबी को भेजा गया था।

प्रशासनिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही तैर रहा है कि जब एक अभियंता के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल हो चुकी थी और गंभीर मामले लंबित थे, तब प्रशासनिक स्तर पर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई?

विजिलेंस क्लीयरेंस और प्रोन्नति पर सवाल

इस पूरे प्रकरण में सबसे हैरान करने वाला पहलू वह ‘स्वच्छता प्रमाणपत्र’ यानी विजिलेंस क्लीयरेंस है, जो तमाम गंभीर मामलों के बावजूद 29 जुलाई 2024 को जारी किया गया। इसी कथित क्लीयरेंस के आधार पर फरवरी 2025 में उन्हें अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति दे दी गई और बाद में मुख्य अभियंता तथा न्यायिक-विधिक कार्यों जैसे महत्वपूर्ण प्रभार भी सौंप दिए गए।

अब प्रशासनिक हल्के में यह चर्चा जोरों पर है कि—

  • क्या विजिलेंस क्लीयरेंस देने से पहले एसीबी कांड और चार्जशीट के तथ्यों की अनदेखी की गई?
  • क्या क्लीयरेंस जारी करने वाले अधिकारियों के संज्ञान में ये बातें लाई गई थीं या फिर यहां प्रणाली स्तर पर भारी चूक हुई?

शिकायतकर्ता सुनील सिरका ने मुख्य सचिव से मांग की है कि एसीबी मामले, वित्तीय अनियमितताओं और विजिलेंस क्लीयरेंस जारी करने की पूरी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच हो, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तय की जाए और इस प्रोन्नति व प्रभार की नियमसम्मत समीक्षा की जाए।

फिलहाल, प्रशासनिक गलियारों में इस “विशेष मेहरबानी” और सरकारी तंत्र की इस बड़ी चूक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।

ACB Investigation Government Inquiry Jharkhand Corruption Jharkhand News Jitendra Paswan Rural Development Department एसीबी जांच ग्रामीण विकास विभाग जितेंद्र पासवान झारखंड न्यूज़ झारखंड भ्रष्टाचार प्रशासनिक चूक
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअब रिटायरमेंट तक जुड़ेगा पूरा अर्जित अवकाश (Earned Leave), पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Next Article जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर हमला, स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ और फायरिंग
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026
झारखंड

जेपीएससी घोटाला: अभ्यर्थियों के चयन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा उजागर, सिंडिकेट के खेल से लेकर ओएमआर शीट तक में हेरफेर का पर्दाफाश

October 26, 2026
झारखंड

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति पर बड़ा अपडेट: झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, 17 हजार से अधिक पदों पर फैसले का रास्ता साफ

October 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

झारखंड से राजस्थान की सीधी कनेक्टिविटी: टाटानगर से जयपुर के खातीपुरा के लिए नई ट्रेन शुरू, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

October 26, 2026

भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में बड़ा बदलाव: केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E100 ईंधन को दी मंजूरी, घटेगी कच्चे तेल पर निर्भरता

October 26, 2026

अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को राहत, सुलतानपुर कोर्ट ने किया बरी

October 26, 2026

हर विवाद एससी-एसटी एक्ट का दायरा नहीं… इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, जानिए क्या कहा अदालत ने…

October 26, 2026

औद्योगिक सुरक्षा में सिंगापुर जैसी सख्ती जरूरी: टाटा स्टील के वीपी राजीव मंगल ने सीआईआई सेफ्टी टॉक में भरी हुंकार

October 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost