
Jamshedpur. जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में बह गई बच्ची की करीब 5 घंटे बाद भी तलाश जारी है, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर बच्ची को खोजने की पूरी कोशिश की। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, NDRF टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जबकि बच्ची की तलाश को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।
घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। रेस्क्यू टीम/NDRF की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने मानगो पुल पर जाम लगा। इधर, बच्ची की तलाश और मौके पर जुटी भीड़ के कारण मानगो पुल पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि हादसे में एक बच्ची को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि दूसरी बच्ची अब भी लापता है।


