Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » NEET Paper Leak से सतर्क केंद्र, अब प्रवेश परीक्षाओं के लिए Computer Based परीक्षा ढांचा किया जा रहा तैयार
देश/दुनिया

NEET Paper Leak से सतर्क केंद्र, अब प्रवेश परीक्षाओं के लिए Computer Based परीक्षा ढांचा किया जा रहा तैयार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 1, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. शिक्षा मंत्रालय प्रवेश परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) ढांचे की रणनीति तैयार कर रहा है, ताकि कागज-कलम के माध्यम से होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा को ऑनलाइन माध्यम से सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके. सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद केंद्र ने घोषणा की थी कि अगले वर्ष से चिकित्सा प्रवेश परीक्षा सीबीटी माध्यम से आयोजित की जाएगी.

घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बताया कि योजना पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाले कार्यबल की रिपोर्ट मिलने के बाद ही लिया जाएगा. यह कार्यबल भारत की सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार के लिए गठित किया गया है.

अब तक नीट प्रवेश परीक्षा कागज-कलम माध्यम से आयोजित होती रही है। वहीं, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन और सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) समेत कई अन्य परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित करती है.
सूत्रों ने बताया कि बुनियादी ढांचे की रणनीति तैयार होने के बाद सभी प्रवेश परीक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने की योजना है.

शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता में भौगोलिक अंतर को कम करने, केंद्रीय स्तर पर परीक्षा-ग्रेड मानकों को एकरूप बनाने और कागज-कलम माध्यम वाली परीक्षाओं को सीबीटी में बदलने के लिए बुनियादी ढांचे से जुड़ी रणनीति तैयार की जा रही है. विभिन्न स्रोतों पर आधारित मॉडल के तहत इस रणनीति पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है.’

यह कदम एनटीए में जारी व्यापक सुधार के बीच उठाया गया है. एनटीए एक स्वायत्त निकाय है जो नीट-यूजी और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अन्य परीक्षाएं आयोजित करता है. इस साल की शुरुआत में नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद देशभर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था. प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था.

a computer-based examination framework is for entrance exams. NEET Paper Leak से सतर्क केंद्र now being prepared The Centre is on alert following the NEET paper leak; अब प्रवेश परीक्षाओं के लिए Computer Based परीक्षा ढांचा किया जा रहा तैयार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRailway….राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस को मालगाड़ी के ‘लोको पायलट’ से न चलवाएं, ‘रूट लर्निंग’ को लेकर सख्त निर्देश जारी
Next Article साल 2001 के बाद इस Monsoon चौथी बार सबसे कम बरसे बदरा, बारिश में करीब 13 प्रतिशत की कमी दर्ज
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Railway….राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस को मालगाड़ी के ‘लोको पायलट’ से न चलवाएं, ‘रूट लर्निंग’ को लेकर सख्त निर्देश जारी

October 1, 2026
देश/दुनिया

Supreme Dicision…पटाखा फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, लेकिन लगातार आतिशबाजी की भी इजाजत नहीं होगी

October 1, 2026
देश/दुनिया

निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के नियम बदले; अब नहीं खंगालना होगा 2003 का रिकॉर्ड, झारखंड में दावा-आपत्ति की मियाद खत्म

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

साल 2001 के बाद इस Monsoon चौथी बार सबसे कम बरसे बदरा, बारिश में करीब 13 प्रतिशत की कमी दर्ज

October 1, 2026

NEET Paper Leak से सतर्क केंद्र, अब प्रवेश परीक्षाओं के लिए Computer Based परीक्षा ढांचा किया जा रहा तैयार

October 1, 2026

Railway….राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस को मालगाड़ी के ‘लोको पायलट’ से न चलवाएं, ‘रूट लर्निंग’ को लेकर सख्त निर्देश जारी

October 1, 2026

Rail DIG आलोक प्रियदर्शी के खिलाफ CM हेमंत सोरेन से शिकायत, अपनी स्कॉर्पियो खड़ी कर रास्ता रोकने, धमकी देने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

October 1, 2026

Supreme Dicision…पटाखा फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, लेकिन लगातार आतिशबाजी की भी इजाजत नहीं होगी

October 1, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.