Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?
झारखंड

Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 19, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi.झारखंड में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 26,001 सहायक आचार्य की नियुक्ति का मामला एक बार फिर विवादों में फंस गया है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से जारी संशोधित रिजल्ट को रद्द कर दिया है। जेएसएससी को चार सप्ताह में नया रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मुख्य सचिव को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा है। संशोधित रिजल्ट के आधार पर अब तक 11 हजार से अधिक सहायक आचार्य विभिन्न जिलों में अपनी सेवा दे रहे हैं।

याचिकाकर्ता तुलसी महतो और अनिल कुमार यादव की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस उज्जवल भुइयां और जस्टिस एएस चंदूरकर की पीठ ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। याचिका में कहा गया था कि जेएसएससी ने जो संशोधित रिजल्ट जारी किया है, वह सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के निर्णय के अनुरूप नहीं है।

इसमें परिमल कुमार से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसले को आधार बनाया गया था। इस पर दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने माना कि स्कूली शिक्षाएवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जेएसएससी द्वारा तैयार किया गया संशोधित परिणाम सही नहीं था। इसलिए रिजल्ट को रद्द किया जाता है।

संशोधित रिजल्ट रद्द करने का क्या है आधार
यह मामला आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में समायोजित करने से जुड़ा है। पहली बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए संशोधित रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया। इसमें कहा गया कि आरक्षित श्रेणी के जिस अभ्यर्थी ने जेटेट में आरक्षण का लाभ ले लिया है और 60% अंक हासिल नहीं किया है, उसे अनारक्षित श्रेणी में शामिल नहीं किया जा सकता।

अनारक्षित श्रेणी में वही अभ्यर्थी आ सकता है, जिसने आरक्षण का लाभ नहीं लिया हो और जेटेट में निर्धारित 60% या उससे अधिक अंक हासिल किए हों। इस आधार पर जेएसएससी ने सितंबर 2025 से संशोधित रिजल्ट जारी करना शुरू किया। 11 हजार सहायक आचार्य की नियुक्ति हो गई।

4 हफ्ते में नया रिजल्ट Jharkhand: Assistant Teacher recruitment mired in controversy again; Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति new results to be released within 4 weeks! Supreme Court verdict causes a stir—here are the details. जानें मामला? जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप फिर विवादों में
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleNEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने को तैयार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
Next Article Jharkhand HighCourt का निर्देश, चार्जशीट के बिना 3 महीने से अधिक सरकारी कर्मचारी का निलंबन जारी नहीं रह सकता, जानें मामला?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026
झारखंड

MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?

September 20, 2026
झारखंड

आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम

September 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026

MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?

September 20, 2026

आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम

September 20, 2026

Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर

September 20, 2026

Jharkhand Politics: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने CM हेमंत को सबसे ‘भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ बताया, झारखंड को बेचने के आरोप भी लगाए

September 20, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.