Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand की ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल, Rajasthan के युवक से मांग भरवायी, फिर की लूटपाट, पुलिस ने दूल्हा बनकर धर दबोचा, गिरोह के 10 सदस्य भी पकड़ाए, जानें पूरा मामला
झारखंड

Jharkhand की ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल, Rajasthan के युवक से मांग भरवायी, फिर की लूटपाट, पुलिस ने दूल्हा बनकर धर दबोचा, गिरोह के 10 सदस्य भी पकड़ाए, जानें पूरा मामला

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Dhanbad. राजस्थान के अलवर से एक परिवार बेटे की शादी का सपना लेकर धनबाद पहुंचा था। उन्हें क्या पता था कि जिस शादी के लिए वे हजारों किलोमीटर दूर से आए हैं, वही सफर उनके लिए लूट और मारपीट की वारदात में बदल जाएगा। बरवाअड्डा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दूसरे राज्यों के लोगों को फंसाने और फिर लूटने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर इस पूरे खेल का खुलासा किया है। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। मामला अलवर जिले के बगर (बूढ़ा गांव) निवासी इकबाल उर्फ गुल्लू से जुड़ा है। गिरोह की महिला सदस्य सुमन विश्वकर्मा ने ‘सपना’ बनकर उसके पिता श्यामलाल और चाचा रमेश से फोन पर संपर्क किया था।

शादी की बात हुई तो परिवार भरोसे में आ गया। पिछले सोमवार को इकबाल अपने पिता श्यामलाल, चाचा रमेश और मां गुड्डी के साथ धनबाद स्टेशन पहुंचा। वहां गिरोह के सदस्य दो वैन लेकर पहले से खड़े थे। परिवार को सिमरा गांव ले जाया गया। यहीं से शादी के नाम पर पैसे मांगने का सिलसिला शुरू हुआ।

पहले मांगे एक लाख, 40 हजार ऑनलाइन लिए
सिमरा पहुंचते ही परिवार से शादी के नाम पर एक लाख रुपए मांगे। दूल्हे के पिता श्यामलाल ने अजय दास के मोबाइल पर ऑनलाइन 40 हजार रुपए भेजे। इसके बाद परिवार को टुंडी रोड स्थित लोहारबरवा ले जाया गया। वहां दुल्हन के लिए करीब 30 हजार रुपए के कपड़े और आभूषण खरीदवाए। साड़ी, लहंगा, जींस पैंट, अंगवस्त्र, चूड़ी और अन्य सामान की खरीदारी कराई गई।

परिवार को लग रहा था कि शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसके बाद उन्हें दो वैन से सोनरिया गांव स्थित काजू बगान ले जाया गया। वहां पूजा कुमारीनाम की महिला को दुल्हन बताया गया। इकबाल से उसकी मांग में सिंदूर भरवाने की रस्म कराई गई। परिवार ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने समझाया कि दुल्हन को घर ले जाकर अपने रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर लेना।बात सुनकर परिवार शांत हो गया। इसके बाद गिरोह उन्हें जीटी रोड स्थित उदयपुर के एक होटल में ले गया। कहा गया कि यहां शादी की पार्टी होगी। लेकिन होटल से बाहर निकलते ही कहानी ने अचानक ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

चलती वैन में मारपीट और लूटा
होटल से निकलने के बाद रास्ते में वाहन के अंदर ही आरोपियों ने दूल्हे के परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस परिवार ने कुछ देर पहले शादी की रस्म पूरी होते देखी थी, अब वही अपनी जान और सामान बचाने की कोशिश कर रहा था। आरोपियों ने परिवार के रुपए, मोबाइल फोन और दुल्हन के लिए खरीदे गए करीब 30 हजार रुपए के कपड़े व अन्य सामान छीन लिए।

पुलिस अधिकारी ने खुद को बताया दूल्हा
पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद थाना प्रभारी रवि कुमार और दारोगा विकास कुमार उन्हें लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने होटल संचालक से गिरोह के सदस्यों के मोबाइल नंबर हासिल किए। इसके बाद पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए उसी अंदाज में जाल बिछाया, जिस अंदाज में वह लोगों को फंसाता था। पुलिस के एक अधिकारी ने खुद को दूल्हा बताते हुए सुमन को फोन किया और शादी करने की इच्छा जताई। सुमन झांसे में आ गई।

उसने अधिकारी को इसरी बुलाया और गिरोह के दूसरे सदस्यों को भी एक-एक कर वहां बुला लिया। पुलिस टीम पहले से मौके पर सक्रिय थी। जैसे ही गिरोह के सदस्य पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि छापेमारी के दौरान मुख्य सरगना तब्बू रवानी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

10 gang members also arrested Jharkhand की 'लुटेरी दुल्हन' का खेल Jharkhand's game of 'looter bride' know the whole case Mang Bharwayi from Rajasthan youth police arrest Dhar Dabocha as groom Rajasthan के युवक से मांग भरवायी then robbery गिरोह के 10 सदस्य भी पकड़ाए जानें पूरा मामला पुलिस ने दूल्हा बनकर धर दबोचा फिर की लूटपाट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRoad Accident: तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Road Accident: तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

September 10, 2026
झारखंड

Tata Steel मेरामंडली ने ब्लास्ट फर्नेस-1 में कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया, स्टील उद्योग में इसे अपनी तरह की पहली पहल बताया

September 10, 2026
झारखंड

Monsoon IMD Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

September 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand की ‘लुटेरी दुल्हन’ का खेल, Rajasthan के युवक से मांग भरवायी, फिर की लूटपाट, पुलिस ने दूल्हा बनकर धर दबोचा, गिरोह के 10 सदस्य भी पकड़ाए, जानें पूरा मामला

September 10, 2026

Road Accident: तेज रफ्तार बोलेनो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

September 10, 2026

Tata Steel मेरामंडली ने ब्लास्ट फर्नेस-1 में कोक ओवन गैस इंजेक्शन प्रोजेक्ट शुरू किया, स्टील उद्योग में इसे अपनी तरह की पहली पहल बताया

September 10, 2026

National Film Award: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह अपने 72 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित होगा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 सितंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगी

September 10, 2026

Monsoon IMD Alert: झारखंड के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

September 10, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.