Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Chaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई
झारखंड

Chaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chaibasa. बड़बिल थाना पुलिस ने वाहनों में इस्तेमाल होने वाले नकली डीईएफ (डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड) यानी ‘यूरिया’ के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने ढेंकनाल के सदाशिवपुर स्थित अवैध फैक्ट्री में छापेमारी कर फैक्ट्री मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन राजस्थान के रहने वाले हैं.मामले की कार्रवाई टाटा ब्रांड के अधिकारी सनी घोष की शिकायत के बाद शुरू हुई. शिकायत में बड़बिल क्षेत्र की दुकानों में टाटा और गोल्फ जैसे ब्रांड के नाम पर नकली DEF बेचे जाने की जानकारी दी गयी थी. पुलिस ने जय श्री श्याम लुब्रिकेंट्स, उजाला मोटर्स और बसंत कुमार परष्टी की दुकानों पर छापेमारी कर नकली यूरिया की बाल्टियां बरामद कीं.

जांच के दौरान रविवार को पुलिस ने सप्लायर पिकअप वैन को रोककर श्रीकांत होता को 50 बाल्टी नकली यूरिया के साथ पकड़ा. पूछताछ में ढेंकनाल में अवैध फैक्ट्री चलाये जाने का खुलासा हुआ. यहां राजस्थान से तकनीकी स्टाफ बुलाकर नकली डीईएफ तैयार किया जाता था.क्योंझर एसपी के निर्देश पर गठित दो विशेष टीमों ने फैक्ट्री में छापेमारी कर पूरा सेटअप ध्वस्त कर दिया.

पुलिस ने मौके से 182 बाल्टी नकली डीईएफ, फिल्टर मशीन, 1000 लीटर का टैंकर, नकली होलोग्राम, 25 हजार रुपये नकद, क्रेटा कार और पिकअप वैन जब्त की. तैयार माल को असली ब्रांड के नकली होलोग्राम लगाकर बड़बिल समेत आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों में खपाया जाता था. गिरफ्तार आरोपियों में फैक्ट्री मालिक श्रीकांत होता (ढेंकनाल) तथा राजस्थान निवासी दीपा राम, रेखा राम और महेश कुमार शामिल हैं. सभी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

4 people arrested Chaibasa: Interstate gang manufacturing and supplying fake DEF under Tata Brand name busted supply was going on in several states
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला
Next Article Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur: डेढ़ साल के मासूम बच्चे ने चॉकलेट समझकर निगल ली फिनाइल की टिकिया, अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन, MGM में मौत

September 9, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त

September 8, 2026
झारखंड

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला

September 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: डेढ़ साल के मासूम बच्चे ने चॉकलेट समझकर निगल ली फिनाइल की टिकिया, अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन, MGM में मौत

September 9, 2026

Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त

September 8, 2026

Chaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

September 8, 2026

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला

September 8, 2026

Jharkhand: जमीन धंसने से घर क्षतिग्रस्त, 12 साल के बच्चे की मौत; चार लोग घायल

September 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.