Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त
झारखंड

Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ा गया है। उसके पास से 113 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई टाटा कार जब्त की गई है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से कार के जरिए गांजे की एक खेप पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक पर घेराबंदी की। वहां एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 113 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के पुरी जिले के निमापाड़ा थाना क्षेत्र निवासी पिनकन स्वाइं के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजे के साथ कार को भी जब्त कर लिया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क की पूरी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप ओडिशा में कहां से लाई गई थी और खड़गपुर में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

113 kg of marijuana worth Rs 60 lakh and car seized Jamshedpur: Interstate marijuana smuggler arrested near Kaliadinga Chowk in Bahragoda
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleChaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई
Next Article Jamshedpur: डेढ़ साल के मासूम बच्चे ने चॉकलेट समझकर निगल ली फिनाइल की टिकिया, अस्पतालों के चक्कर काटते रहे परिजन, MGM में मौत
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंत: दो साल पहले पंचायत ने किया जुदा, तो ट्रेन की पटरी पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश

October 24, 2026
झारखंड

झारखंड में शिक्षा क्रांति, अब स्टूडेंट्स के साथ शिक्षक भी करेंगे ‘उड़ान’ योजना के तहत देश-विदेश और राज्यों का शैक्षणिक भ्रमण

October 24, 2026
झारखंड

रांची एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी: 25 अक्टूबर से बदल गया फ्लाइट्स का समय, नवी मुंबई और भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें शुरू

October 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंत: दो साल पहले पंचायत ने किया जुदा, तो ट्रेन की पटरी पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश

October 24, 2026

चमत्कार या विज्ञान? AI अब चेहरे की एक तस्वीर से बता देगा, मरीज कितने दिन और रहेगा ज़िंदा!

October 24, 2026

दीवाली से पहले गिरने लगे सोने-चांदी के दाम, जाने क्या है गिरावट का कारण

October 24, 2026

Jio IPO Records: जियो आईपीओ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 1.38 करोड़ आवेदन के साथ रचा नया वैश्विक इतिहास!

October 24, 2026

EPF Pension Hike: ₹1,000 से बढ़कर सीधे ₹7,500 हो सकती है न्यूनतम पेंशन! जाने क्या है योजना

October 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost