Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Sonia Gandhi: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’
देश/दुनिया

Sonia Gandhi: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 5, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ भारत में 10 नवंबर को प्रकाशित करेगा।
इसके साथ ही, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ के साथ सोनिया के प्रतिनिधियों के ‘गतिरोध’ के बाद देश में पुस्तक के प्रकाशन को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है। हार्परकॉलिन्स इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे समय के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक, ‘बिलॉन्गिंग’, प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व की एक दिलचस्प एवं बेहद निजी कहानी है और यह भारत की यात्रा का एक दुर्लभ अंदरूनी दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।’’

‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ की यह घोषणा पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) से जुड़े विवाद के बाद हुई है। पीआरएचआई शुरू में इस संस्मरण को प्रकाशित करने का इच्छुक था, लेकिन बाद में उसने कहा कि वह भारत में इसका प्रकाशक नहीं होगा। विवाद की शुरुआत उन खबरों के बीच हुई जिनमें कहा गया था कि पांडुलिपि में संपादकीय बदलावों को लेकर प्रकाशक और लेखिका के प्रतिनिधियों के बीच मतभेद हैं।

कांग्रेस के कई नेताओं ने इस मामले में सरकारी दबाव और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दे उठाए थे। कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि पेंगुइन इंडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और मोदी सरकार में चीन द्वारा ‘‘भारतीय क्षेत्र पर किए गए कब्जे’’ से संबंधित अंश हटाने का दबाव था।

पीआरएचआई ने पिछले सप्ताह ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक विशेष बयान में स्पष्ट किया था कि सोनिया गांधी की आत्मकथा को प्रकाशित नहीं करने के उसके फैसले के पीछे कोई बाहरी दबाव नहीं था बल्कि चर्चा के दौरान ‘‘एक विशेष मुद्दे’’ को लेकर गतिरोध सामने आया था, हालांकि इसे प्रकाशित करने के लिए वह इच्छुक था। प्रकाशक ने समझौते और लेखक की गोपनीयता का हवाला देते हुए उस मुद्दे का खुलासा नहीं किया।

Sonia Gandhi: Congress chief Sonia Gandhi’s autobiography ‘Belonging: A Journey of Love’ to be published by ‘HarperCollins’
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRoad Accident: रिफाइन से भरा टैंकर पलटा, मची लूट, प्लास्टिक डिब्बे और बर्तनों में भरकर ले गए तेल, पुलिस पहुंची तो भागे ग्रामीण 
Next Article Illegal Sand Mining: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त, ट्रैक्टर का इंजन लेकर भाग गया चालक
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

ISRO GSLV-F17 Launch : इसरो का बड़ा धमाका, ‘नॉटी बॉय’ रॉकेट ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, भेजा देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट

September 4, 2026
देश/दुनिया

Jagarnath Mandir: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

September 3, 2026
देश/दुनिया

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर, SC कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की

September 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Illegal Sand Mining: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त, ट्रैक्टर का इंजन लेकर भाग गया चालक

September 5, 2026

Sonia Gandhi: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’

September 5, 2026

Road Accident: रिफाइन से भरा टैंकर पलटा, मची लूट, प्लास्टिक डिब्बे और बर्तनों में भरकर ले गए तेल, पुलिस पहुंची तो भागे ग्रामीण 

September 5, 2026

Jharkhand: प्रेम प्रसंग के शक में किशोर की हत्या, शव को दफनाया, लड़की, उसके माता-पिता समेत पांच आरोपी हिरासत में

September 5, 2026

टाटा स्टील LD-1 कास्टर टीम ने रचा नया इतिहास, 79 हिट्स के साथ तोड़ा पुराना कीर्तिमान, बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों में दोगुना उत्साह

September 5, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.