Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Road Accident: रिफाइन से भरा टैंकर पलटा, मची लूट, प्लास्टिक डिब्बे और बर्तनों में भरकर ले गए तेल, पुलिस पहुंची तो भागे ग्रामीण 
झारखंड

Road Accident: रिफाइन से भरा टैंकर पलटा, मची लूट, प्लास्टिक डिब्बे और बर्तनों में भरकर ले गए तेल, पुलिस पहुंची तो भागे ग्रामीण 

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 5, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Hazaribag. कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रिफाइन से भरा टैंकर पलट गया। हादसा कोडरमा घाटी में मेघातरी स्थित काली मंडा के पास ढलान वाले मोड़ पर हुआ। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा रिफाइन तेल सड़क किनारे बहने लगा। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। चालक को बचाने के बजाय तेल लूटने की होड़ मच गई। टैंकर के पलटने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुछ ग्रामीणों ने टैंकर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद लोग अपने हाथों में प्लास्टिक के डिब्बे, स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन लेकर टैंकर से रिफाइन तेल भरने लगे। मौके पर पुलिस की मौजूदगी नहीं होने के कारण करीब आधे घंटे तक तेल लूटने का सिलसिला चलता रहा। सड़क से गुजर रहे राहगीर भी ग्रामीणों की इस हरकत को देखकर हैरान होते रहे। कई लोग हंसते हुए आगे बढ़ गए।

हल्दिया से रिफाइन लेकर बिहार जा रहा था टैंकर
टैंकर चालक शुख नैन सिंह ने बताया कि वह हल्दिया से रिफाइन लेकर बिहार जा रहा था। काली मंडा के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टैंकर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान टैंकर चालक ने दूसरे ट्रक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खो दिया और टैंकर सड़क किनारे पलट गया।

पुलिस पहुंचते ही भागे ग्रामीण
पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही तेल लूट रहे ग्रामीण मौके से भाग गए। पुलिस ने पलटे हुए टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया और घायल चालक को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा। पुलिस अब टैंकर से तेल लूटने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और घटना के दौरान बनाए गए वीडियो की भी जांच कर रही है।

oil filled in plastic bins and utensils Road Accident: Tanker full of refine overturns rubbish looted villagers flee when police arrive
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: प्रेम प्रसंग के शक में किशोर की हत्या, शव को दफनाया, लड़की, उसके माता-पिता समेत पांच आरोपी हिरासत में
Next Article Sonia Gandhi: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Illegal Sand Mining: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त, ट्रैक्टर का इंजन लेकर भाग गया चालक

September 5, 2026
झारखंड

Jharkhand: प्रेम प्रसंग के शक में किशोर की हत्या, शव को दफनाया, लड़की, उसके माता-पिता समेत पांच आरोपी हिरासत में

September 5, 2026
झारखंड

Jharkhand BJP Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा  8 से 11 सितंबर तक सभी 24 जिलों में करेगी विरोध प्रदर्शन

September 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Illegal Sand Mining: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली जब्त, ट्रैक्टर का इंजन लेकर भाग गया चालक

September 5, 2026

Sonia Gandhi: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को प्रकाशित करेगा ‘हार्परकॉलिन्स’

September 5, 2026

Road Accident: रिफाइन से भरा टैंकर पलटा, मची लूट, प्लास्टिक डिब्बे और बर्तनों में भरकर ले गए तेल, पुलिस पहुंची तो भागे ग्रामीण 

September 5, 2026

Jharkhand: प्रेम प्रसंग के शक में किशोर की हत्या, शव को दफनाया, लड़की, उसके माता-पिता समेत पांच आरोपी हिरासत में

September 5, 2026

टाटा स्टील LD-1 कास्टर टीम ने रचा नया इतिहास, 79 हिट्स के साथ तोड़ा पुराना कीर्तिमान, बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों में दोगुना उत्साह

September 5, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.