Chakradharpur. सोनुवा पुलिस ने शनिवार सुबह एनएच 320डी के सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क के बेगुना के पास सड़क पर खड़े अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के ट्रॉली को जब्त किया है। जबकि, ट्रैक्टर का इंजन गायब था। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर के टॉली को सोनुवा थाना में रखा है। जिसकी सूचना जिला खनन विभाग को देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
ज्ञात हो कि एनजीटी लागू होने व पुलिस की छापेमारी के बावजूद प्रतिदिन दर्जनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली गुदड़ी व गोइलकेरा में स्थित कारो नदी के अवैध बालू घाटों से बालू लेकर चक्रधरपुर व कराईकेला क्षेत्र में परिवहन करते है।मामले को लेकर आशंका है कि अवैध बालू परिवहन करते समय पुलिस छापेमारी के डर से ड्राइवर ट्रैक्टर का ट्रॉली छोड़ इंजन लेकर भाग गया।



