Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज, प्राइवेट अस्पतालों और लैब को सूचना देने का निर्देश, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
झारखंड

Jharkhand: स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज, प्राइवेट अस्पतालों और लैब को सूचना देने का निर्देश, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच किए गए चार सैंपलों में से तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें दो छोटे बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और दोनों को वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा है।

स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस से होने वाला श्वसन संक्रमण है, जो मुख्य रूप से नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस के साथ निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है।

छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा, हृदय रोग या डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी प्राइवेट अस्पतालों और निजी जांच लैब को संक्रमित मरीजों की जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है।

विभाग की ओर से मरीज के पते की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही मरीज का फोन नंबर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ताकि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्कों का पता लगाया जा सके।

ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सतर्क

स्वाइन फ्लू के सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, शरीर में दर्द, सिरदर्द और अत्यधिक थकान शामिल हैं। वहीं सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी या होंठ और चेहरा नीला पड़ना गंभीर लक्षण माने जाते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घर, बाजार, कार्यस्थल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।

directs to inform private hospitals and labs do not ignore these symptoms Jharkhand: Swine flu outbreak intensifies
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleटाटा स्टील में बोनस ऐलान : कर्मचारियों को मिला 315 करोड़ का पैकेज, ओल्ड सीरीज में अधिकतम 4.52 लाख और एनएस ग्रेड में न्यूनतम 39,016 रुपये तक का होगा भुगतान
Next Article Jamshedpur Accident: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक के दोनों पैर जख्मी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur: बिरसानगर में पीएम आवास के पास डिलीवरी बॉय ने पत्नी के साथ कहासुनी के बाद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

September 3, 2026
झारखंड

Petrol/Diseal Price Hike:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, दोनों ईंधनों के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े

September 3, 2026
झारखंड

Power Plant Scam: चांडिल के कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कोलकाता में कई जगहों पर ED की छापेमारी

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: बिरसानगर में पीएम आवास के पास डिलीवरी बॉय ने पत्नी के साथ कहासुनी के बाद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

September 3, 2026

Jagarnath Mandir: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

September 3, 2026

Petrol/Diseal Price Hike:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, दोनों ईंधनों के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े

September 3, 2026

Power Plant Scam: चांडिल के कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कोलकाता में कई जगहों पर ED की छापेमारी

September 3, 2026

Jamshedpur Accident: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बर्निंग घाट गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक के दोनों पैर जख्मी

September 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.