Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बिहार : ‘2047 तक भारत को बनाएंगे सबसे शक्तिशाली देश’, तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
बिहार

बिहार : ‘2047 तक भारत को बनाएंगे सबसे शक्तिशाली देश’, तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना से कुमार संजय 

देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने को लेकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा. इस क्रम में 14 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन होगा. देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ाने के लिए राजधानी पटना में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष पदयात्रा का नेतृत्व बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकाली गई इस डेढ़ किलोमीटर लंबी यात्रा में मंत्रियों, विधायकों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा.

सोमवार को पटना में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, रामकृपाल यादव समेत अन्य नेता शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने लोगों से इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की.

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

तिरंगा यात्रा की शुरुआत से पूर्व मुख्यमंत्री ने जेपी गोलंबर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान मीडिया व जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है. लाखों वीर जवानों ने तिरंगे की आन, बाण और शान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं. तिरंगा भारत की संप्रभुता, अखंडता और लोकतंत्र की पहचान है.

2047 तक विकसित और शक्तिशाली भारत का संकल्प

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने देश के भविष्य की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि भारत विश्व शांति का पक्षधर है, लेकिन यदि कोई देश हमारी सुरक्षा या स्वाभिमान को चुनौती देगा तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए संकल्प जताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व के सबसे शक्तिशाली और पूर्णतः विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जाएगा.

17 अगस्त तक चलेगा जन-अभियान

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि 10 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को एक विशाल जन-आंदोलन का रूप दें. राज्य के प्रत्येक प्रखंड में जीविका दीदियों के माध्यम से 4-4 हजार राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा 21 लाख से अधिक तिरंगे वितरित किए गए हैं.

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा पटना गूंज उठा. इस ऐतिहासिक यात्रा ने आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पूर्व ही संपूर्ण बिहार को राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है.

तिरंगा यात्रा पटना न्यूज बिहार न्यूज बिहार राजनीति संजय सरावगी सम्राट चौधरी स्वतंत्रता दिवस 2026 हर घर तिरंगा अभियान
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री आवास का घेराव… भाजपा की दबाव बनाने की राजनीति या दिल्ली प्रदर्शन का ‘बदला’
Next Article कोल्हान में माओवादियों पर बड़ा प्रहार, शीर्ष कैडरों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार व बारूद बरामद
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

कवि नहीं, स्नेही अभिभावक भी थे दिनकर: नातिन अमृता शर्मा पांडेय ने साझा कीं बचपन की स्मृतियां

September 25, 2026
बिहार

Railway में यात्री सुविधा का ऐसा हाल…! चलती Train के Sleeper Coach में सीट के नीचे से निकला ‘करैत सांप’, दहशत में आए यात्री

September 22, 2026
बिहार

पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं

September 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

पूर्वी सिंहभूम: भारी बारिश के अलर्ट के कारण 26 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

September 25, 2026

Jamshedpur में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात! गोलमुरी में ही केनरा बैंक के बाद अब ज्वेलरी शॉप में चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, गहने लेकर हो गए फरार

September 25, 2026

Jamshedpur: नक्सली असीम मंडल के पास से अब तक बरामद नहीं हुआ उसका AK 47? झारखंड-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

September 25, 2026

Hemant Soren: जमीन घोटाले से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन नहीं हो सका, अब 30 सितंबर की तारीख

September 25, 2026

BJP ने राज्यों के प्रभारी संगठन संयुक्त महासचिव नियुक्त किए, सौदान सिंह को मिला झारखंड, बिहार व बंगाल का प्रभार

September 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.