आज के दौर में सोशल मीडिया पर कौन असली इंसान है और कौन AI द्वारा बनाया गया बॉट या फेक प्रोफाइल, यह पहचानना काफी मुश्किल होता जा रहा है. इसी समस्या का स्मार्ट सोल्यूशन लेकर आया है मेटा का पॉपुलर प्लेटफॉर्म फेसबुक. फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और एकदम फ्री फीचर ‘Facebook Verified’ रोलआउट करना शुरू कर दिया है.
इस फीचर का सीधा मकसद AI-जनरेटेड फेक अकाउंट्स, स्पैम और स्कैम्स पर लगाम लगाना है, ताकि आप जब भी किसी से कनेक्ट हों, तो आपको पता हो कि सामने कोई असली इंसान ही है.
कैसे काम करेगा यह नया ‘Facebook Verified’ बैज?
अगर आप सोच रहे हैं कि इस बैज को पाने के लिए आपको कोई लंबा-चौड़ा प्रोसेस पूरा करना होगा या हर महीने पैसे देने होंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है.
- सेल्फी वीडियो से होगा वेरिफिकेशन: बैज पाने के लिए आपको सिर्फ एक छोटा सा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करके सबमिट करना होगा. फेसबुक का सिस्टम इस वीडियो का मिलान आपकी प्रोफाइल फोटो से करेगा ताकि आपकी पहचान कन्फर्म हो सके.
- बिल्कुल मुफ्त सुविधा: ट्रेडिशनल ब्लू टिक या पेड सब्सक्रिप्शन के उलट, यह नया ‘Facebook Verified’ बैज आम यूजर्स के लिए पूरी तरह फ्री है.
- क्विक प्रोसेस: यह वेरिफिकेशन प्रोसेस महज कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है. हालांकि, इसके लिए आपके अकाउंट का रिकॉर्ड साफ होना चाहिए और फ्रॉड या कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन का कोई पुराना मामला नहीं होना चाहिए.
कहां-कहां दिखेगा यह बैज?
एक बार जब आपकी प्रोफाइल वेरीफाई हो जाएगी, तो यह बैज उन जगहों पर हाइलाइट होगा जहाँ ऑथेंटिसिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है:
- Facebook Marketplace: सामान खरीदते या बेचते वक्त धोखाधड़ी से बचाव.
- Facebook Dating: फेक प्रोफाइल्स और कैटफिशिंग से राहत.
- Facebook Groups & Profiles: ग्रुप्स में चर्चा करते समय या किसी नए दोस्त से जुड़ते वक्त भरोसा.
क्या है इसकी सीमाएं?
फेसबुक ने साफ किया है कि यह बैज सिर्फ इस बात की गारंटी देता है कि प्रोफाइल के पीछे एक असली इंसान मौजूद है. इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि फेसबुक उस यूजर के व्यवहार या विचारों की जिम्मेदारी लेता है. अगर कोई वेरीफाइड यूजर भी प्लेटफॉर्म के नियमों को तोड़ता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह फीचर फिलहाल 18 साल या उससे अधिक उम्र के एक्टिव यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है और जल्द ही इसे ग्लोबली सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.



