Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » NEET Paper Leak: ‘बच्चों को भड़काएं नहीं, सही रास्ता दिखाएं…’ एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा और कड़ा संदेश
देश/दुनिया

NEET Paper Leak: ‘बच्चों को भड़काएं नहीं, सही रास्ता दिखाएं…’ एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा और कड़ा संदेश

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 21, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: देश की सियासत को गरमाने वाले नीट पेपर लीक विवाद और दिल्ली की सड़कों पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक (‘मंगल मिलन’) में बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई इस अहम बैठक में पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने तल्ख लहजे में राजनीतिक दलों और आंदोलनों की आड़ में छात्रों को गुमराह करने वालों को भी आड़े हाथों लिया.

एनडीए बैठक की बड़ी बातें

गुमराह करने पर रोक: पीएम मोदी की दो-टूक, कहा—बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं.

  • भविष्य की सुरक्षा: नीट पुनर्परीक्षा को प्राथमिकता, सरकार का संकल्प कि किसी भी ईमानदार छात्र का करियर दांव पर नहीं लगेगा.
  • ज़ीरो टॉलरेंस नीति: पेपर लीक की पुनरावृत्ति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सबसे कठोर कानूनी कार्रवाई.

गलत रास्ते पर चलना आसान, लेकिन वापसी मुश्किल : प्रधानमंत्री

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने लगभग 5 मिनट तक सीधे नीट पेपर लीक के मुद्दे पर बात की. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “गलत रास्ते पर चलना बहुत आसान होता है, लेकिन उस रास्ते से वापस लौटना कहीं ज़्यादा मुश्किल है. हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम युवाओं और छात्रों को सही दिशा दिखाएं, न कि उन्हें भड़काएं.”

राजनीतिक गलियारों में पीएम मोदी के इस बयान को उन ताकतों के लिए एक सीधा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है जो इस संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल अपनी रोटियां सेकने के लिए कर रहे हैं.

पेपर लीक पर सरकार का कड़ा एक्शन प्लान

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस पूरे प्रकरण में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने संसद में दो टूक शब्दों में कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सिस्टम में कड़े सुधार किए जा रहे हैं. छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए बिना किसी देरी के त्वरित कदम उठाए गए हैं और आगे भी हर स्तर पर पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है.

नीट पेपर लीक और उसके बाद राजधानी दिल्ली में मचे सियासी बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान सरकार के कड़े रुख और संवेदनशीलता दोनों को उजागर करता है. जहां एक ओर सरकार आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर युवाओं से संयम बरतने और गुमराह न होने की अपील की गई है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी सरगर्मी और तेज होने के पूरे आसार हैं, लेकिन सरकार ने अपनी मंफ़ा साफ कर दी है कि छात्रहित सर्वोपरि है और भ्रष्टाचार या लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होगी.

Education News NEET Paper Leak PM Modi NDA Meeting 2026 एनडीए बैठक किरेन रिजिजू नीट पेपर लीक विवाद पीएम नरेंद्र मोदी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJPSC विवाद: CID कार्रवाई के बीच अध्यक्ष एल. खियांगते के इस्तीफे की खबर, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
Next Article Breaking : हवा में डगमगाया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली की जगह हरियाणा पहुंचा, आधे घंटे पहले करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

September 7, 2026
झारखंड

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026
देश/दुनिया

डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, जाने लखनऊ के मेयर से लेकर राजभवन तक के सफर का हाल

September 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: पहाड़भंगा पिकनिक स्पॉट पर गुरा नदी में डूबने से जमशेदपुर के एक युवक की मौत

September 7, 2026

Tata Steel Foundation की ‘सबल’ पहल के तहत ट्रेनिंग लेकर चाईबासा के दो दृष्टिबाधित युवाओं ने हिमालय की चोटियों पर लहराया परचम

September 7, 2026

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

September 7, 2026

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026

जमशेदपुर: बिष्टुपुर जामा मस्जिद परिसर में बिजली-पानी काटने और दुकान तोड़ने की धमकी, थाने पहुंचा मामला

September 7, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.