Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जमशेदपुर: बिष्टुपुर जामा मस्जिद परिसर में बिजली-पानी काटने और दुकान तोड़ने की धमकी, थाने पहुंचा मामला
झारखंड

जमशेदपुर: बिष्टुपुर जामा मस्जिद परिसर में बिजली-पानी काटने और दुकान तोड़ने की धमकी, थाने पहुंचा मामला

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 7, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर अंतर्गत बिष्टुपुर जामा मस्जिद के पास स्थित दुकान संख्या 36 के बिजली और पानी का कनेक्शन काटे जाने तथा दुकान में तोड़फोड़ की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार शेख आलम (पिता- स्व. याकूब) ने स्थानीय थाने और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है.

शिकायत के अनुसार, दुकान संख्या 36 (308, हयात नगर, डिमना बस्ती, मानगो, जमशेदपुर निवासी शेख आलम की) का बिजली और पानी का कनेक्शन बीते 13 अगस्त 2026 को कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर काट दिया गया था. पीड़ित का आरोप है कि इस मामले को लेकर पहले ही जमशेदपुर अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में H.R.C. Case No. 87/2026 दर्ज किया जा चुका है.

इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और यह धमकी दी जा रही है कि यदि कोई भी दुकान पर काम कराने आया तो उसका सामान और दुकान तोड़ दिया जाएगा. इस तरह की धमकियों से पीड़ित और उसके कर्मचारी दहशत में हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ी अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है.

दुकानदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 21 अगस्त 2026 को थाने में आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने अपनी और अपने दुकान के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है ताकि बिना किसी भय के व्यवसाय का संचालन किया जा सके.

इस आवेदन की एक प्रति अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. हालांकि अब तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई पहल नहीं की गयी है.

अनुमंडल पदाधिकारी जमशेदपुर अपराध जमशेदपुर जमशेदपुर पुलिस जामा मस्जिद दुकान विवाद बिष्टुपुर शेख आलम
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleSudivya Sonu: गिरफ्तारी और चुनाव अभियान से लेकर विरोध प्रदर्शनों तक हेमंत सोरेन के लिए ‘संकटमोचक’ रहे सुदिव्य कुमार सोनू
Next Article ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur: पहाड़भंगा पिकनिक स्पॉट पर गुरा नदी में डूबने से जमशेदपुर के एक युवक की मौत

September 7, 2026
झारखंड

Tata Steel Foundation की ‘सबल’ पहल के तहत ट्रेनिंग लेकर चाईबासा के दो दृष्टिबाधित युवाओं ने हिमालय की चोटियों पर लहराया परचम

September 7, 2026
झारखंड

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: पहाड़भंगा पिकनिक स्पॉट पर गुरा नदी में डूबने से जमशेदपुर के एक युवक की मौत

September 7, 2026

Tata Steel Foundation की ‘सबल’ पहल के तहत ट्रेनिंग लेकर चाईबासा के दो दृष्टिबाधित युवाओं ने हिमालय की चोटियों पर लहराया परचम

September 7, 2026

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

September 7, 2026

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026

जमशेदपुर: बिष्टुपुर जामा मस्जिद परिसर में बिजली-पानी काटने और दुकान तोड़ने की धमकी, थाने पहुंचा मामला

September 7, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.