Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Breaking : हवा में डगमगाया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली की जगह हरियाणा पहुंचा, आधे घंटे पहले करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
देश/दुनिया

Breaking : हवा में डगमगाया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली की जगह हरियाणा पहुंचा, आधे घंटे पहले करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 21, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
प्रतीत
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही फ्लाइट IX1058 में मची चीख-पुकार, 150 से अधिक यात्रियों की अटकी सांसें, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली. ओडिशा के भुवनेश्वर से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट (IX1058) मंगलवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई. उड़ान भरने के महज आधे घंटे बाद ही विमान अचानक हवा में डगमगाने लगा और बुरी तरह हिलने लगा. फ्लाइट में सवार 150 से अधिक यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जिसमें एक महिला यात्री के बेहोश होने की भी सूचना है. इस सनसनीखेज वाकये ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

रूट से भटका विमान, चरखी दादरी की तरफ पहुंचा

यात्रियों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने और विमान को संभालने के लिए पायलट ने अचानक गति (स्पीड) बढ़ा दी. इसके चलते फ्लाइट अपने निर्धारित रूट से भटक गई और हरियाणा के चरखी दादरी की तरफ चली गई. हालांकि, बाद में स्थिति को संभालते हुए विमान का रुख वापस दिल्ली की ओर मोड़ा गया. हैरान करने वाली बात यह रही कि तमाम उठापटक के बीच यह विमान अपने तय समय से करीब आधे घंटे पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गया.

यात्री की जुबानी: ‘ऐसा लगा जैसे पत्ता पेड़ से गिर गया हो’

इस डरावने अनुभव से गुजरे हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी और प्राइवेट बैंक सेल्समैन स्पर्श सिंगल ने अपनी आपबीती साझा की. उन्होंने बताया कि वे 14 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की यात्रा के लिए पुरी गए थे और मंगलवार को इसी फ्लाइट से वापस लौट रहे थे.

स्पर्श के मुताबिक, उड़ान के शुरुआती पल सामान्य थे, लेकिन आधे घंटे बाद ही विमान में भयंकर हलचल शुरू हो गई. प्लेन जोर-जोर से हिलने लगा, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया और एक महिला यात्री बेहोश तक हो गई. विमान की इस अनियंत्रित स्थिति और स्पीड बढ़ाने के कारण यह तय समय से पहले ही दिल्ली में उतर गया. लैंडिंग के बाद गुस्साए यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन के अधिकारियों से कड़ी शिकायत की और इस लापरवाही पर जवाब मांगा.

एयर इंडिया के आधिकारिक बयान का इंतजार

घटना के बाद से यात्रियों में भारी रोष देखा जा रहा है. हालांकि, इस पूरे मामले पर एयर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है. प्रशासनिक और एयरलाइन स्तर पर इस तकनीकी या रूट संबंधी चूक की जांच की मांग की जा रही है.

Air India Emergency Landing Aviation News Ocean Post Breaking एयर इंडिया चरखी दादरी दिल्ली एयरपोर्ट फ्लाइट IX1058 भुवनेश्वर दिल्ली फ्लाइट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleNEET Paper Leak: ‘बच्चों को भड़काएं नहीं, सही रास्ता दिखाएं…’ एनडीए की बैठक में पीएम मोदी का बड़ा और कड़ा संदेश
Next Article एअर इंडिया पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा एक्शन, भोपाल से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट ऐन वक्त पर रद्द, लगाया 96 हजार का जुर्माना
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

September 7, 2026
झारखंड

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026
देश/दुनिया

डॉ. दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल, जाने लखनऊ के मेयर से लेकर राजभवन तक के सफर का हाल

September 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: पहाड़भंगा पिकनिक स्पॉट पर गुरा नदी में डूबने से जमशेदपुर के एक युवक की मौत

September 7, 2026

Tata Steel Foundation की ‘सबल’ पहल के तहत ट्रेनिंग लेकर चाईबासा के दो दृष्टिबाधित युवाओं ने हिमालय की चोटियों पर लहराया परचम

September 7, 2026

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

September 7, 2026

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026

जमशेदपुर: बिष्टुपुर जामा मस्जिद परिसर में बिजली-पानी काटने और दुकान तोड़ने की धमकी, थाने पहुंचा मामला

September 7, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.