Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जमशेदपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर! मूकदर्शक बना प्रशासन, एमजीएम के गलियारों में बेंच और फर्श पर तड़प रहे मरीज
झारखंड

जमशेदपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर! मूकदर्शक बना प्रशासन, एमजीएम के गलियारों में बेंच और फर्श पर तड़प रहे मरीज

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • एमजीएम अस्पताल के हालात शर्मनाक, ‘नो बेड’ की बोर्ड, गैलरी बनी वार्ड

जमशेदपुर. लगातार हो रही मौसमी बीमारियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण जमशेदपुर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल, महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MGM) इस समय पूरी तरह से चरमरा गया है. कोल्हान क्षेत्र के मरीजों की उम्मीद कहा जाने वाला यह अस्पताल खुद ‘बीमार’ नजर आ रहा है.

अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर मेडिसिन वार्ड तक पैर रखने की जगह नहीं है. बेड पूरी तरह भर चुके हैं, जिसके कारण अस्पताल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए हैं. स्थिति यह है कि गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को वार्डों के बाहर गैलियारे (कॉरिडोर), बरामदों और फर्श पर स्ट्रेचर तथा बेंच पर लिटाकर इलाज दिया जा रहा है.

अस्पताल की लाचारी के दो जीवंत उदाहरण

तीन दिन से बेंच पर इलाज: तेज बुखार से पीड़ित एक मरीज मंगलवार दोपहर से ही इमरजेंसी के बाहर लगे बेंच पर लेटा हुआ है. उसकी पत्नी सिर्फ इस उम्मीद में बेंच के नीचे बैठकर दिन काट रही है कि कब कोई बेड खाली हो और उसके पति को सही इलाज मिले.

बेड नहीं मिला, बेंच पर ही चढ़ा दी ड्रिप: चाकुलिया की बिंदु देवी को तेज बुखार के कारण गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया. बेड उपलब्ध न होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें बेंच पर ही लिटाकर सलाइन (ड्रिप) चढ़ा दी. डॉक्टरों का साफ कहना है कि जब तक बेड खाली नहीं होगा, तब तक भर्ती करना मुमकिन नहीं है.

ब्रेन मलेरिया और वायरल का तांडव, डराने वाले आंकड़े

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में ब्रेन मलेरिया, साधारण मलेरिया और वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. गुरुवार को ही जिले में कुल 90 जांच शिविरों में 10,357 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 89 नए मलेरिया मरीज पाए गए हैं.

इनमें से 66 मरीज साधारण मलेरिया (प्लसमोडियम वाइवेक्स) के हैं, जबकि 22 मरीज खतरनाक ‘ब्रेन मलेरिया’ (पी. फाल्सीपेरम) से ग्रसित हैं. इस मामले में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल लगातार बैठक का दिशा-निर्देश दे रहे हैं.

एक मरीज मिक्स्ड इंफेक्शन से पीड़ित पाया गया है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले पोटका प्रखंड इस समय सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है, जहां अकेले 30 से अधिक संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा मुसाबनी और डुमरिया में भी महामारी जैसे हालात हैं.

प्रशासनिक दावों की खुली पोल, वैकल्पिक व्यवस्था केवल कागजों पर

एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा का कहना है कि मौसमी बीमारियों के कारण ओपीडी और इमरजेंसी में सामान्य दिनों के मुकाबले भारी भीड़ उमड़ रही है. हालांकि, प्रशासन के ‘बेड मैनेजमेंट’ और ‘अतिरिक्त बेड’ के दावे धरातल पर पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं.

जिला स्वास्थ्य विभाग अब सदर अस्पताल के फैब्रिकेटेड अस्पताल को बैकअप के तौर पर तैयार रखने की बात कह रहा है, लेकिन जब तक यह व्यवस्था धरातल पर उतरेगी, तब तक हालात बेकाबू हो चुके होंगे. विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में डेंगू के मामलों में भी उछाल आ सकता है, जिसके बाद स्थिति और भयावह हो जाएगी.

मलेरिया और ब्रेन मलेरिया का रूप आपातकाल से कम नहीं

जमशेदपुर में मलेरिया और ब्रेन मलेरिया का यह रूप किसी स्वास्थ्य आपातकाल से कम नहीं है. फर्श और गैलरी में तड़पते मरीज इस बात का प्रमाण हैं कि सरकारी सिस्टम आम जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं देने में पूरी तरह विफल रहा है. अगर समय रहते अतिरिक्त बेड, डॉक्टरों की तैनाती और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई, तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाएगी.

राज्य में मलेरिया की स्थिति, जमशेदपुर बना हॉट स्पॉट

जिलाअब तक मिले मलेरिया के मामले
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)7,527
पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा)6,772
गोड्डा1,804
खूंटी1,413
एमजीएम अस्पताल एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर जमशेदपुर न्यूज़ जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था ब्रेन मलेरिया जमशेदपुर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजय जगन्नाथ : भक्ति के महासागर में उमड़ा जनसैलाब, पुरी रथयात्रा में श्रद्धा के साथ पसरा मातम, दम घुटने से 2 की मौत, 250 से ज्यादा घायल
Next Article आरजेडी का ‘संकटमोचक’ ही रूठा, मृत्युंजय तिवारी ने छोड़ी लालटेन, तेजस्वी की ‘मजबूरी’ पर खड़े किए बड़े सवाल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

कारोबार

LPG Price Hike: 1st September को ही महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़े

September 1, 2026
झारखंड

Jamshedpur: मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरने लगा पानी, अलर्ट पर प्रशासन

September 1, 2026
झारखंड

Monsoon की सक्रियता बरकरार, चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बरसेगी

September 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

LPG Price Hike: 1st September को ही महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम बढ़े

September 1, 2026

Jamshedpur: मूसलाधार बारिश से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर, निचले इलाकों में भरने लगा पानी, अलर्ट पर प्रशासन

September 1, 2026

Monsoon की सक्रियता बरकरार, चार दिनों से हो रही बारिश अब 4 सितंबर तक जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बरसेगी

September 1, 2026

JAMSHEDPUR : माइकल जॉन से बिष्टुपुर तक गरमाई ‘टुन्नू’ की सियासत, शक्ति प्रदर्शन ने खोली टाटा वर्कर्स यूनियन की चुनावी तस्वीर

September 1, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर, SC कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की

September 1, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.