Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » चलती ट्रेन की खिड़की से 9 किलोमीटर तक लटका रहा मोबाइल चोर, यात्रियों ने सिखाया सबक
बिहार

चलती ट्रेन की खिड़की से 9 किलोमीटर तक लटका रहा मोबाइल चोर, यात्रियों ने सिखाया सबक

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 11, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना. बिहार के खगड़िया जिले में चलती ट्रेन में झपटमारी करने वाले अपराधियों को यात्रियों ने इस बार ऐसा सबक सिखाया, जिसे सोशल मीडिया पर देखने वाले दंग रह गए. शुक्रवार की रात जनहित एक्सप्रेस ट्रेन में हुई इस खौफनाक और हैरान कर देने वाली घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की मुस्तैदी दोनों को चर्चा में ला दिया है.

खिड़की से झपट्टा मारना पड़ा भारी

घटना की शुरुआत मानसी रेलवे स्टेशन से हुई. जैसे ही जनहित एक्सप्रेस स्टेशन से खुली और रफ्तार पकड़ने लगी, तभी ट्रेन की खिड़की के पास बैठे एक यात्री का मोबाइल फोन बाहर खड़े एक बदमाश ने झपट लिया. अमूमन ऐसे मामलों में चोर मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं, लेकिन इस बार पासा उल्टा पड़ गया. ट्रेन के अंदर बैठे यात्री और उनके आसपास के सहयात्रियों ने फुर्ती दिखाते हुए भाग रहे चोर का हाथ कसकर दबोच लिया.

9 किलोमीटर का खौफनाक सफर

चोर का हाथ पकड़े जाने के बाद ट्रेन ने गति पकड़ ली. नतीजा यह हुआ कि आरोपी करीब 9 किलोमीटर तक चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर हवा में लटका रहा. मानसी स्टेशन से लेकर खगड़िया स्टेशन तक का यह सफर उस चोर के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ. इस दौरान आरोपी लगातार खुद को छोड़ने और बचाने की गुहार लगाता रहा. वह बार-बार रोते हुए चिल्ला रहा था, “हाथ टूट जाएगा भैया, धर कर चलिए… हम चोरी नहीं कर रहे थे.” इस बीच, खिड़की पर लटके होने के बावजूद कुछ नाराज यात्रियों ने उसे थप्पड़ भी रसीद किए.

प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों का कहना था कि यदि बीच रास्ते में चोर का हाथ छोड़ दिया जाता, तो वह तेज रफ्तार ट्रेन से नीचे गिर जाता और उसकी जान भी जा सकती थी. इसलिए मानवीय संवेदनाओं और सबक सिखाने की भावना के बीच यात्रियों ने उसे खगड़िया स्टेशन आने तक मजबूती से पकड़े रखा.

पुलिस की कार्रवाई और असली पहचान

जैसे ही ट्रेन खगड़िया स्टेशन पर रुकी, वहां पहले से मुस्तैद रेलवे पुलिस (GRP) ने आरोपी को तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया. शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना नाम पंकज यादव उर्फ छोटू यादव बताया, लेकिन जीआरपी की कड़ाई से पूछताछ के बाद उसकी असली पहचान सामने आई.

खगड़िया रेल थाना अध्यक्ष मोहम्मद अलादीन के मुताबिक, आरोपी का असली नाम बरकत मंसूरी है, जो नवगछिया के मुमताज मोहल्ला का रहने वाला है. पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं (317(5) और 304(2)) के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जो झपटमारी और यात्रियों की जान जोखिम में डालने से जुड़ी हैं. आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

Bihar Train Crime Khagaria Railway News Train Thief Hanging खगड़िया ट्रेन हादसा चलती ट्रेन में चोरी जनहित एक्सप्रेस चोर बिहार रेलवे न्यूज मोबाइल चोर को सिखाया सबक
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleउत्तर प्रदेश में चार अपराधियों को पुलिस ने ढेर किया, क्या झारखंड पुलिस लेगी सबक?
Next Article करोड़ों खर्च कर संवारे गए अमृत भारत स्टेशन, उपयोगिता के सवालों से घिरी ‘अत्याधुनिक’ व्यवस्था
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR : नगर निकाय भारी वाहनों से नहीं वसूल सकेंगे चुंगी और प्रवेश शुल्क, सरकार ने लगायी रोक

August 27, 2026
बिहार

BIHAR : महिलाओं के लिए आर्थिक क्रांति, 1 करोड़ रोजगार और स्वास्थ्य-डेयरी की बड़ी पहल

August 26, 2026
बिहार

बिहार का मान : सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत को सीवान की बेटी रागिनी ने बांधी अपने हाथों से बनाई राखी

August 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बेंगलुरु में नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द, CJI सूर्यकांत थे चीफ गेस्ट, एक माह में चौथे इंस्टीट्यूट में विरोध

August 27, 2026

BIHAR : नगर निकाय भारी वाहनों से नहीं वसूल सकेंगे चुंगी और प्रवेश शुल्क, सरकार ने लगायी रोक

August 27, 2026

CBI ने रांची और धनबाद में 5 ठिकानों पर की छापेमारी, CISF के 3 अफसर 48,400 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

August 27, 2026

न्यूयॉर्क में भागवत का विरोध, मेयर जोहराम ममदानी के बयानों से प्रवासी राजनीति में उपजा नया वैचारिक घमासान

August 27, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : CJI सूर्यकांत ने साथी जज के आरोपों पर मांगी सफाई, कहा- ‘मीडिया में नहीं, स्थापित आंतरिक प्रक्रिया से तय होंगे मामले’

August 27, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.