Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान
झारखंड

जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaOctober 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. लौहनगरी में महाषष्ठी का पर्व सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और एक सच्चे साथी को अनूठे अंदाज में याद करने का गवाह बना. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर दिवंगत छायाकार पार्थो चक्रवर्ती (पार्थो दा) की स्मृति को समर्पित रहा, जिन्होंने अपनी कला और मिलनसार स्वभाव से शहर के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ी थी.

तीन घंटे में 93 यूनिट रक्त संग्रहित

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस महाअभियान ने महज तीन घंटे के भीतर सेवा का एक नया रिकॉर्ड कायम किया. शिविर में तीन एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) समेत कुल 93 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया. इस कार्य में एक्सेल टेक्निकल इंस्टीट्यूट और आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ने भी सहयोग किया.

पत्रकार अपने व्यस्त और तनावपूर्ण पेशेवर जीवन के बीच भी समाज के प्रति अपनी जवाबदेही और सामाजिक कर्तव्यों को कभी नहीं भूलते. रक्तदान में सक्रिय भागीदारी इसका प्रमाण है. टीम पीएसएफ की घोषणा स्वागत योग्य है यह जरूरतमंद पत्रकारों के लिए बड़ी राहत होगी.

संजीव भारद्वाज, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर

पार्थो दा के भाई हुए भावुक

शिविर में दिवंगत छायाकार पार्थो चक्रवर्ती के भाई मिथुन चक्रवर्ती भावुक हो उठे. उन्होंने कहा कि यह पल उनके परिवार के लिए कभी न भूलने वाला है. प्रेस क्लब और टीम पीएसएफ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर उनके भाई के लिए सच्ची और अर्थपूर्ण श्रद्धांजलि है. पार्थो दा की याद में शुरू की गई इस पहल ने समाज में सेवा और भाईचारे के संदेश को और अधिक मजबूत किया है.

पत्रकारों को रक्त उपलब्ध करायेगा पीएसएफ, प्रोसेसिंग का खर्च भी वहन करेगा

टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने पत्रकारों के हित में एक सराहनीय और ऐतिहासिक घोषणा की. उन्होंने ऐलान किया कि आपातकालीन स्थिति में यदि किसी भी पत्रकार को रक्त की आवश्यकता पड़ती है, तो प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन उसकी पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाएगा. प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर से अनुशंसित पत्रकारों को न सिर्फ समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाएगा, बल्कि उसकी प्रोसेसिंग का सारा खर्च भी पीएसएफ ही वहन करेगी.

इस मौके पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के रवि शंकर प्रसाद, शुवेंदु मुखर्जी, कुमारेश हाजरा, डीके घोष, किशोर साहू, देवनाथ सिंह, तपन चंदा और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी, प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव गुलाब सिंह, श्याम झा, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, राकेश सिंह, सह सचिव उत्तम गुप्ता, अमित तिवारी और वरीय सदस्यों में मदन साहू, रवि चौधरी, सुनील आनंद, चंद्रशेखर, वेंकटेश्वर राव, निर्मल प्रसाद, निखिल सिन्हा, श्याम कुमार, संजीव सिंह, आकाश कुमार, सानू सरकार, अभिषेक सिन्हा, अविनाश शर्मा, नितीश सिंह, आयुष अस्थाना और अजित कुमार समेत कई पत्रकार शामिल हुए.

Jamshedpur News जमशेदपुर न्यूज़ जमशेदपुर ब्लड सेंटर पार्थो चक्रवर्ती पार्थो दा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर महाषष्ठी रक्तदान शिविर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR: डांडिया कार्यक्रमों में ‘पहचान’ पर छिड़ा संग्राम, हिंदू उत्सव समिति के तेवर कड़े
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR: डांडिया कार्यक्रमों में ‘पहचान’ पर छिड़ा संग्राम, हिंदू उत्सव समिति के तेवर कड़े

October 16, 2026
झारखंड

झारखंड में प्रशासनिक जिद का खेल: HRMS पोर्टल बंद होने से 300 पुलिस अधिकारियों और 700 कर्मचारियों की तरक्की पर संकट!

October 16, 2026
झारखंड

झारखंड सिपाही बहाली 2015: हाईकोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, रिक्त पड़े 1518 पदों पर नियुक्ति की मांग तेज

October 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जमशेदपुर: अमर यादों में छायाकार पार्थो दा, महाषष्ठी पर रक्तदान शिविर में 93 यूनिट रक्तदान

October 16, 2026

JAMSHEDPUR: डांडिया कार्यक्रमों में ‘पहचान’ पर छिड़ा संग्राम, हिंदू उत्सव समिति के तेवर कड़े

October 16, 2026

केंद्रीय सूचना आयोग के आदेश पर उठे सवाल: क्या सीबीएसई स्कूलों में औचक निरीक्षण से रुकेगी ‘डमी दाखिलों’ की मनमानी!

October 16, 2026

झारखंड में प्रशासनिक जिद का खेल: HRMS पोर्टल बंद होने से 300 पुलिस अधिकारियों और 700 कर्मचारियों की तरक्की पर संकट!

October 16, 2026

झारखंड सिपाही बहाली 2015: हाईकोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, रिक्त पड़े 1518 पदों पर नियुक्ति की मांग तेज

October 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.