Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जमशेदपुर बंद : थमी शहर की रफ्तार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर फूटा जनता का ‘अभूतपूर्व’ आक्रोश!
Uncategorized

जमशेदपुर बंद : थमी शहर की रफ्तार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर फूटा जनता का ‘अभूतपूर्व’ आक्रोश!

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  •  हिमांशु हत्याकांड और गिरती कानून-व्यवस्था आम जनता का दिखा आक्रोश, सरकार को दिया सीधा संदेश

  • आदित्यपुर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन 

जमशेदपुर. बेखौफ अपराधियों के दुस्साहस और शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आज जमशेदपुर का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा. करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की सरेआम हत्या के विरोध में आहूत बंद को जनता का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक समर्थन मिला. लोहनगरी की रफ्तार थम गयी.

क्या बाजार, क्या सड़कें और क्या शैक्षणिक संस्थान, बिष्टुपुर से लेकर साकची तक सब कुछ पूरी तरह ठप रहा. सड़कों से बसें और ऑटो-रिक्शा पूरी तरह नदारद रहे. इस बंद ने यह साबित कर दिया कि शहर का आम नागरिक अब खौफ के इस माहौल के खिलाफ सरकार और प्रशासन को छूट देने के मूड में नहीं है.

जनता का यह स्वतः स्फूर्त आक्रोश सीधे तौर पर व्यवस्था को एक कड़ा और सीधा संदेश था. जब अपराध के खिलाफ पूरा जमशेदपुर सड़क पर नजर आया. जनता ने बंद को ऐतिहासिक समर्थन दिया. बंद का आह्वान भाजपा ने किया था, जिसमें सांसद विद्युत वरण महतो से लेकर  जदयू विधायक सरयू राय तक सड़क पर उतरे नजर आये.

बंद से थम गया जनजीवन और यातायात ठप

थमी रही रफ्तार: शहर में बसें, ऑटो-रिक्शा और अन्य सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे, जिससे आम यात्रियों और काम पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

सड़कें जाम: बंद समर्थकों ने कई मुख्य सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और रास्तों को ब्लॉक कर दिया.

बाजार और शैक्षणिक संस्थान

दुकानें और बाजार बंद: साकची, बिष्टुपुर समेत शहर के प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और बाजार पूरी तरह बंद रहे. व्यापारियों ने भी इसका स्वतः स्फूर्त समर्थन किया.

स्कूल-कॉलेज बंद: सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे. बंद की अपील के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने आज होने वाली अपनी सभी परीक्षाओं को पहले ही स्थगित कर दिया था.

बंद समर्थकों ने बैंकों और डाकघरों को भी बंद कराया

आवश्यक सेवाओं को छूट : सरयू राय और बंद समर्थकों की घोषणा के अनुसार, आम जनता की परेशानी को देखते हुए आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं (जैसे मेडिकल स्टोर, अस्पताल, एम्बुलेंस, दूध-पानी की आपूर्ति) को इस बंद से पूरी तरह मुक्त रखा गया था.

प्रशासन मुस्तैद रहा, छह थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा 

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर और आसपास के 6 थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (Prohibitory Orders) लागू की गई थी. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही ताकि कोई बड़ी अप्रिय घटना न हो. कुल मिलाकर, शहरवासियों के स्वतः स्फूर्त सहयोग और राजनीतिक दलों के कड़े रुख के कारण आज जमशेदपुर पूरी तरह ठप नजर आया.

आदित्यपुर में सड़क जाम, प्रदर्शन और आगजनी

आदित्यपुर स्थानीय बाजार की कई दुकानें स्वेच्छा से बंद रही. आदित्यपुर खरकई पुल से गम्हरिया जाने वाली टाटा-कांदरा मुख्य सड़क पर यातायात सामान्य रहा लेकिन मिनी बसों का परिचालन ठप होने और ऑटो कम होने से यात्रियों को परेशानी रही. वहीं प्रदर्शनकारियों में कई जगह सड़क जाम किया और टायर जलाकर विराेध दर्ज कराया. 

नेताओं की गिरफ्तारी/हिरासत: आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास प्रदर्शन कर रहे करीब 40 भाजपा और हिंदूवादी संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इनमें आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और विहिप जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास शामिल हैं.

सुरक्षा व्यवस्था: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज स्वर्गियारी खुद स्थिति की निगरानी कर रहे थे. पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में तथा शांतिपूर्ण है.

himanshu singh hatyakand jamshedpur bandh Jamshedpur News law and order jharkhand ocean special saryu roy आदित्यपुर जाम जमशेदपुर बंद झारखण्ड समाचार सरयू राय
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleबागबेड़ा के वायरलेस मैदान में गंदगी और अंधेरा, उपमुखिया बने जनता की आवाज, रेलवे प्रशासन तक पहुंचाई लोगों की परेशानी
Next Article सुपरफ्लॉप पुलिसिंग : बागबेड़ा में सायरन की आवाज के बीच चोरों का ‘सक्सेसफुल’ ऑपरेशन!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026
झारखंड

झारखंड सरकार का फैसला, 26 बंदियों की समयपूर्व होगी रिहाई, देखे पूरी सूची…

August 17, 2026
देश/दुनिया

देश में हिंदू, मुसलमान या कोई जाति नहीं, बल्कि भारतीय बचपन और भविष्य खतरे में है : बाबा रामदेव

August 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026

JSSC-CGL घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, अब सड़क पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

August 18, 2026

BIHAR : उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ‘मुख्यमंत्री शोध नवाचार योजना’ को कैबिनेट से जल्द मंजूरी की तैयारी, प्रोफेसरों को मिलेंगे 10 लाख

August 18, 2026

जमशेदपुर में सियासी संग्राम, मानगो नगर निगम बोर्ड बैठक में भिड़े सुधा और सरयू समर्थक, हंगामे के बीच पीछे छूटे आम जनता के मुद्दे

August 18, 2026

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सारण, सीवान और नालंदा समेत कई जिलों के एसपी बदले

August 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.