Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए सरकार ने तीन अस्पतालों से पांच साल का किया अनुबंध
झारखंड

झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट के लिए सरकार ने तीन अस्पतालों से पांच साल का किया अनुबंध

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJune 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड में अंग और ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम कदम उठाया है. मंगलवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन ऑर्गन्स (संशोधन) एक्ट, 2011 के तहत गठित एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई. बैठक में राज्य के पांच अस्पतालों के पंजीकरण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई. तकनीकी और कानूनी मानकों की जांच के बाद तीन अस्पतालों को पांच वर्षों के लिए पंजीकरण देने का फैसला लिया गया.

बैठक में टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर, आईआरआईएस सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण आई हॉस्पिटल और कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रस्तावों पर विचार किया गया.

राज्य सरकार का उद्देश्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और कानूनी प्रावधानों के अनुरूप करना है. इससे झारखंड के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें राज्य में ही समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव

जांच के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर और आईआरआईएस सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची को कॉर्निया ट्रांसप्लांट की अनुमति देते हुए पांच वर्षों के लिए पंजीकरण प्रदान किया गया. वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के साथ-साथ आई बैंक की स्थापना और संचालन की भी मंजूरी दी गई.

बैठक में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, रिम्स के हृदय रोग विभाग के प्राध्यापक डॉ. हेमंत नारायण, नेफ्रोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा पंत घोष, नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता निरूपमा, भीम बिरसा वूमेन्स फाउंडेशन की सरिता पांडेय, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव नारायण सिंह, ध्रुव प्रसाद, उप सचिव सहित एडवाइजरी कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

दो संस्थानों का प्रस्ताव खारिज

लोकनायक जयप्रकाश नारायण आई हॉस्पिटल और कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रस्तावों को फिलहाल मंजूरी नहीं दी गई. समिति ने पाया कि इन संस्थानों में प्रशिक्षित मानव संसाधन और आवश्यक मशीनों व उपकरणों की उपलब्धता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है. ऐसे में इनका पंजीकरण रोक दिया गया.

बैठक के दौरान सभी अस्पतालों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों, चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता के साथ-साथ अधिनियम के तहत तय सभी मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया. समिति ने यह सुनिश्चित किया कि केवल वही संस्थान पंजीकरण प्राप्त करें जो सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हों.

Ajay Kumar Singh Cornea Transplant Jharkhand Eye Bank Jharkhand Health News Jharkhand IRIS Eye Care Ranchi Jharkhand Health Department MGM Jamshedpur TMH Jamshedpur
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleदिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान
Next Article झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से पटना के रास्ते झारखंड भेजे गये 100 करोड़ !
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए

September 24, 2026
झारखंड

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुस गई कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख

September 24, 2026
झारखंड

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, यात्रियों में अफरातफरी

September 24, 2026

JAMSHEDPUR: केनरा बैंक की गोलमुरी ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती, गन प्वाइंट पर मैनेजर से चेस्ट खुलवाकर 42 लाख लूट ले गए

September 24, 2026

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुस गई कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख

September 24, 2026

Ghatsila Vidhayak Carcade Accident: NH 18 पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 सुरक्षाकर्मी घायल, एक गंभीर

September 24, 2026

Jharkhand: बीआईटी मेसरा का आत्महत्या रोकने का एहतियाती सुरक्षा उपाय…हॉस्टल में लगाए गए ‘Anti-suicide Rod’ से लैस पंखे

September 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.