Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » जामताड़ा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड व दस्तावेज बरामद
झारखंड

जामताड़ा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड व दस्तावेज बरामद

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जामताड़ा.जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. SP शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना केआधार पर DSP (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह और शेखपुरा के बीच स्थित जंगल में छापेमारी कर दो साइबरअपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं. मौके से कुल 9 मोबाइल फोन और 22 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि ये सभी सामान साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे थे और इनका इस्तेमाल अलग-अलग लोगों को फंसाने के लिए किया जाता था.

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं काम कर रहा है और ये लोग किस-किस तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. प्राथमिक जांच में साइबर फ्रॉड के कई लिंक सामने आने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जामताड़ा में साइबर अपराध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. लगातार अभियान चलाकर साइबर ठगों के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अनजान कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि साइबर ठगी को रोका जा सके.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • जमशेदपुर सदर अस्पताल : सिविल सर्जन के आदेश पर उठे गंभीर सवाल, पति-पत्नी के रसूख और सप्लाई के खेल के पीछे क्या है पूरी कहानी? - June 20, 2026
  • जामताड़ा में तीन साइबर ठग गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड व दस्तावेज बरामद - June 20, 2026
  • टाटानगर पार्सल में CPS ‘चौधरी’ का ‘राज’! लीज मामले में घिरे मुख्य पर्यवेक्षक, SR DCM की चुप्पी पर उठे सवाल - June 19, 2026
Cyber crime Jharkhand Cyber criminals arrested Cyber fraudsters arrested Jamtara cyber crime Jamtara police action Online fraud racket
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleटाटानगर पार्सल में CPS ‘चौधरी’ का ‘राज’! लीज मामले में घिरे मुख्य पर्यवेक्षक, SR DCM की चुप्पी पर उठे सवाल
Next Article बिहार : सरकारी टेंडर में कमीशनखोरी : दो और IAS विजिलेंस के निशाने पर, अभिलाषा शर्मा से विदेश यात्राओं का मांगा ब्योरा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

बागबेड़ा : सिर्फ वादे नहीं, सीधा काम! इसे कहते हैं जनता की असली सेवा

June 20, 2026
झारखंड

आदित्यपुर : सहारा-सिंडिकेट में शुरू हुआ पाइपलाइन का काम, निगम की असली परीक्षा होगी … पानी पहुंचाना!

June 19, 2026
झारखंड

झारखंड : NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी चुनाव जीते, INDIA ब्लॉक को झटका

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

बागबेड़ा : सिर्फ वादे नहीं, सीधा काम! इसे कहते हैं जनता की असली सेवा

June 20, 2026

रेलवे का कड़ा फरमान : बिना टिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर अब ‘राहत नहीं, लगेगा भारी जुर्माना!

June 20, 2026

टेलीग्राम पर पाबंदी : क्या डिजिटल रोक से सुधरेगी परीक्षा प्रणाली?

June 20, 2026

जमशेदपुर सदर अस्पताल : सिविल सर्जन के आदेश पर उठे गंभीर सवाल, पति-पत्नी के रसूख और सप्लाई के खेल के पीछे क्या है पूरी कहानी?

June 20, 2026

बिहार : सरकारी टेंडर में कमीशनखोरी : दो और IAS विजिलेंस के निशाने पर, अभिलाषा शर्मा से विदेश यात्राओं का मांगा ब्योरा

June 20, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.