Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Chhattisgarh : शराब की ओवररेटिंग के मामले में 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 से मांगा गया स्पष्टीकरण
देश/दुनिया

Chhattisgarh : शराब की ओवररेटिंग के मामले में 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 से मांगा गया स्पष्टीकरण

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने 4 आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है. वहीं 8 अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. आबकारी विभाग के अनुसार, रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी जिलों की मदिरा दुकानों में ओवररेटिंग के मामले पकड़े गए. विभागीय जांच में संबंधित अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है.

विदेशी मदिरा दुकान फाफाडीह (रायपुर) में औचक निरीक्षण के दौरान विक्रेता अश्वन कुमार मेरिया द्वारा ऑल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की के दो पाव निर्धारित 480 रुपये के बजाय 500 रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया. इस मामले में विक्रेता के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(ग) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया. मामला आबकारी उपनिरीक्षक कौशल किशोर सोनी के प्रभार क्षेत्र का होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान गंडई में विक्रेता वेदप्रकाश निर्मलकर द्वारा तीन पाव देशी शराब निर्धारित 240 रुपये के बजाय 250 रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया. इसके बाद विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया. इस मामले में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक प्रभाकर सिरमौर को निलंबित किया गया है. वहीं सहायक जिला आबकारी अधिकारी चन्द्रप्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान हिरमी में विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से 30 रुपये अधिक वसूले जाने का मामला सामने आया. इस प्रकरण में प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम को निलंबित किया गया है. इसी प्रकार धमतरी जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान कुरूद में दो अलग-अलग मामलों में देशी शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर किए जाने की पुष्टि हुई. इस मामले में आबकारी उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा को निलंबित किया गया है.

इन आठ अधिकारियों को नोटिस

आबकारी विभाग ने जिन 8 जिला आबकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें निरुपमा लोन्हारे, मुकेश अग्रवाल, जलेश सिंह, अजय सिंह धुर्वे, राजेश कुमार शर्मा, जेबा खान, चंद्रप्रताप सिंह और अल्ताफ खान शामिल हैं.

आबकारी आयुक्त ने मीडिया को बताया कि संबंधित अधिकारियों के प्रभार क्षेत्रों में इस प्रकार की गंभीर अनियमितताओं का पाया जाना उनके कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता और शिथिल नियंत्रण को दर्शाता है. इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • मद्रास हाईकोर्ट ने थलपति विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने का आदेश रद्द, सियासत गर्म - July 27, 2026
  • दल-बदल कानून की आड़ में खेल खत्म? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की चुनौती, केंद्र को नोटिस जारी! - July 27, 2026
  • अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, गठित हुई नई SIT, टीम में CA और फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल - July 27, 2026
Chhattisgarh excise officials suspended explanation sought from 8 others. liquor overcharging
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजमशदेपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त, दवा को तरस रहे मरीज, ट्रांसफर-टेंडर में व्यस्त है सिविल सर्जन !
Next Article “करोड़ों की योजना में 100 मीटर का रोड़ा”, पानी नहीं मिला तो कल थमेगा आदित्यपुर!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, गठित हुई नई SIT, टीम में CA और फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल

July 27, 2026
देश/दुनिया

Rajasthan Police Constable Bharti 2026: राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

July 26, 2026
देश/दुनिया

कारगिल विजय दिवस 2026: ‘शौर्य और बलिदान की वह गाथा, जो सदियों तक रोशन रखेगी भारत का हर कोना’

July 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

आदित्यपुर सहारा में जल ‘क्रांति’, सिंडिकेट में ‘सन्नाटा’, एक साथ लड़ी लड़ाई, फिर क्यों पिछड़े सिंडिकेट के बाशिंदे ?

July 27, 2026

मद्रास हाईकोर्ट ने थलपति विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने का आदेश रद्द, सियासत गर्म

July 27, 2026

दल-बदल कानून की आड़ में खेल खत्म? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की चुनौती, केंद्र को नोटिस जारी!

July 27, 2026

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, गठित हुई नई SIT, टीम में CA और फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल

July 27, 2026

5 अगस्त को NCLAT में केबुल कंपनी पर अहम फैसले की उम्मीद, RP के पत्र ने बढ़ाया संशय और तापमान, आर-पार के मूड में मजदूर

July 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost