Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » डोनाल्ड ट्रंप से चतुर निकले भारत के ज्वैलर ! इस तरह से दे रहे 50 फीसदी टैरिफ को गच्चा
देश/दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप से चतुर निकले भारत के ज्वैलर ! इस तरह से दे रहे 50 फीसदी टैरिफ को गच्चा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 22, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
नई दिल्ली. अमेरिका ने हाल ही में भारतीय गहनों पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इसका सीधा असर भारतीय ज्वैलरी एक्सपोर्टर्स पर पड़ना तय था, लेकिन भारतीय कंपनियों ने इसका तोड़ भी खोज लिया. अमेरिकी टैरिफ नियमों के अनुसार, अगर कच्चा माल अमेरिका से भारत भेजा जाता है और फिर वहीं से तैयार होकर वापस लौटता है, तो उस पर कोई भारी-भरकम ड्यूटी नहीं लगती. इसी नियम का फायदा उठाते हुए भारतीय कंपनियां ट्रंप सरकार के नए टैक्स को मात दे रही हैं. 

गोल्डियाम इंटरनेशनल का अनोखा फॉर्मूला
‘इंडिया डॉटकॉम’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डियाम इंटरनेशनल लिमिटेड इस रणनीति का इस्तेमाल कर रही है. कंपनी अमेरिका से सोना और अन्य कच्चा माल आयात करती है, भारत में इसे गहनों के रूप में तैयार करवाती है और फिर उसे अमेरिका वापस भेज देती है. सोने का बेसिक प्रोसेसिंग अमेरिका में ही हो जाता है, जिससे यह ‘अमेरिकी मूल’ का उत्पाद बना रहता है. इसके बाद भारत में इसे चमकाया जाता है और हीरे जड़े जाते हैं. नतीजा यह होता है कि 50 फीसदी भारी शुल्क की बजाय सिर्फ 5.5 फीसदी की ड्यूटी लगती है, जो केवल अतिरिक्त वैल्यू एडिशन पर लागू होती है. इससे कंपनी अपनी मार्जिन, वॉल्यूम और मार्केट दोनों सुरक्षित रख पाती है.
छोटों से मिलेगी कड़ी चुनौती
इस रणनीति ने गोल्डियाम को अपने छोटे और असंगठित प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिला दी है. जहां छोटे ज्वैलर्स को ऊंचे टैरिफ की वजह से मुनाफा कमाने में दिक्कत हो रही है, वहीं गोल्डियाम कम लागत में अमेरिकी बाजार की मांग पूरी कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरीके से कंपनी न केवल अपने एक्सपोर्ट को सुरक्षित कर रही है बल्कि लागत घटाकर ग्राहकों को भी बेहतर दामों पर ज्वैलरी उपलब्ध करा रही है.
ग्लोबल मार्केट में गोल्डियाम की पकड़
1986 में स्थापित गोल्डियाम इंटरनेशनल पहले ही अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों के बड़े रिटेलर्स को ज्वैलरी सप्लाई करता है. इसके डायमंड-स्टडेड गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम ज्वैलरी अमेरिकी ग्राहकों के बीच खास लोकप्रिय हैं. कंपनी का कहना है कि यह रणनीति न केवल एक्सपोर्ट्स को बचाएगी बल्कि आने वाले समय में ग्लोबल ज्वैलरी मार्केट में उनकी पकड़ और मजबूत करेगी. इस तरह भारतीय कंपनियों ने दिखा दिया कि नियमों को समझकर बड़े टैक्स से भी बचा जा सकता है.
  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
Indian jewelers outsmart Donald Trump! This is how they're circumventing the 50% tariff.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराफेल से भी 100 गुना ताकतवर 6th-Gen फाइटर जेट की डील में भारत की हो सकती है एंट्री !
Next Article अमेरिकी टैरिफ पर बोले भागवत, स्थिति से निकलने के लिए जो भी जरूरी हो भारत को करना चाहिए
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026
देश/दुनिया

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026
देश/दुनिया

बारुईपुर रेप-मर्डर केस का आरोपी प्रभास मंडल एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost