Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » CBSE Initiative: सीबीएसई अपना सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करेगा, पहले से ही ‘शिक्षा वाणी’ नाम के एक पॉडकास्ट का हो रहा संचालन
शिक्षा

CBSE Initiative: सीबीएसई अपना सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करेगा, पहले से ही ‘शिक्षा वाणी’ नाम के एक पॉडकास्ट का हो रहा संचालन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही अपने छात्रों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों के लिए विशेष रूप से एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करेगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस प्रस्ताव को बोर्ड की हाल ही में हुई शासी निकाय की बैठक में मंजूरी दी गई और बैठक में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने का निर्णय लिया गया. सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को बोर्ड की शासी निकाय ने मंजूरी दे दी है. यह निर्णय लिया गया है कि सामुदायिक रेडियो लाइसेंस के लिए आवेदन तैयार करने और उस पर कार्रवाई करने के लिए हितधारकों तथा विशेषज्ञों के साथ अगले छह महीनों में परामर्श बैठकें आयोजित की जाएंगी.

सीबीएसई पहले से ही शिक्षा वाणी नाम के एक पॉडकास्ट का संचालन कर रहा है जो कक्षा 9 से कक्षा 12 के विभिन्न विषयों के लिए समय पर ऑडियो सामग्री को सुस्पष्ट और सहज तरीके से प्रसारित करता है. सीबीएसई-शिक्षा वाणी ‘एंड्रॉइड’ फोन उपयोगकर्ताओं के लिए ‘प्ले स्टोर’ पर उपलब्ध है. शिक्षा वाणी ने अब तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार लगभग 400 सामग्री अपलोड की हैं. अधिकारी ने कहा, ‘लाइसेंस प्राप्त होने के बाद सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर प्रसारित की जाने वाली सामग्री की रूपरेखा तय की जाएगी.

cbse-initiative-cbse-will-set-up-its-own-community-radio-station
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article‘गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की नहीं कोई योजना’, सरकार ने संसद में दी जानकारी
Next Article Jamshedpur :करीम सिटी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग ने “आधुनिकतावाद के स्वर: जॉर्ज बर्नार्ड शॉ और अर्नेस्ट हेमिंग्वे” के विषय पर आयोजित किया कार्यक्रम
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

शिक्षा

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026
शिक्षा

IIT Bombay का नया कदम, अब नौकरी करते हुए करें कंप्यूटर साइंस और AI में ‘ई-पीजी डिप्लोमा’, करियर को मिलेगी नई उड़ान

August 25, 2026
देश/दुनिया

NTA ने यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की की जारी, 18 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

August 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Steel के MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद… इस्पात की मांग दूसरी छमाही में 8-10 प्रतिशत बढ़ेगी, कोक ओवन को बंद करने के मुद्दे पर भी बोले

October 6, 2026

Election Commission: निर्वाचन आयोग बोला- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया, इसके साथ संलग्न घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

October 6, 2026

Jharkhand: महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में ‘राइफल शूटिंग क्लब’ का प्रशिक्षक गिरफ्तार, मोबाइल फोन जब्त

October 6, 2026

Nobel Prize: इम्यून सिस्टम पर कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

October 6, 2026

Jharkhand: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड के राज्यपाल की बेटी समेत आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, 16 अक्टूबर को होंगे चुनाव

October 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.