Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में MR की एंट्री पर रोक, बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में MR की एंट्री पर रोक, बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नए अस्पताल में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स (एमआर) की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

साथ ही, चिकित्सकों को अस्पताल की ही दवाएं लिखने का निर्देश दिया गया है। यह फैसला हाल ही में अस्पताल में हुई नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की जांच के बाद लिया गया है, जिसमें एमआर को परिसर में घूमते हुए पाया गया था। इसपर आयोग ने नाराजगी जताई और तत्काल सख्त निर्देश जारी किए।

अधिकारी स्तर पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने एमजीएम अस्पताल परिसर में एमआर की आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि यदि कोई एमआर अस्पताल में घूमते या किसी चिकित्सक से संपर्क करते हुए पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम मरीजों के हित और अस्पताल की छवि को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सभी विभागाध्यक्षों को दिया निर्देश

अधीक्षक ने इस संदर्भ में सभी विभागाध्यक्षों को लिखित निर्देश भी जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सभी डॉक्टरों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखनी होंगी। इसे लेकर सभी विभागाध्यक्षों को अस्पताल में मौजूद दवाओं की सूची भी सौंपी गई है। ताकि किसी तरह की संशय की स्थिति नहीं रहें।

अधीक्षक ने कहा है कि बिना कारण अस्पताल के बाहर की महंगी दवाएं लिखना मरीजों पर आर्थिक बोझ डालता है और इससे अस्पताल की साख भी प्रभावित होती है।

मरीजों को लिखी जा रही महंगी दवाएं

हाल के वर्षों में कई एमआर अस्पताल परिसर में बेरोकटोक घूमते देखे गए थे। इससे यह आशंका बनी रहती है कि बाहर की कंपनियों के दबाव में महंगी दवाएं मरीजों को लिखी जा रही हैं। एनएमसी की टीम ने निरीक्षण के दौरान इसे गंभीर अनियमितता माना और इस पर तत्काल रोक लगाने की सिफारिश की।

एमजीएम को एक जिम्मेदार शिक्षण अस्पताल के रूप में स्थापित करना है। हम सब मिलकर इसकी छवि को सुधार सकते हैं, जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है। – डॉ. आरके मंधान, अधीक्षक, एमजीएम

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
action will be taken on prescribing outside medicines Jamshedpur News: MR's entry banned in MGM hospital
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकेयू के एमबीए संकाय में दाखिला के लिए ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को आरक्षण का विकल्प नहीं, शिकायत
Next Article एमजीएम अस्पताल में बंद हुआ ओपीडी, मिलेगी सिर्फ इमरजेंसी सुविधा, जानिये वजह
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

एमजीएम अस्पताल में संवेदनहीनता की हद: बिना एक्स-रे तड़पकर मर गया गरीब मरीज, ₹1000 न देने पर प्रबंधन ने लौटाया

July 5, 2026
ओसियन स्पेशल

जमशेदपुर सदर अस्पताल : सिविल सर्जन के आदेश पर उठे गंभीर सवाल, पति-पत्नी के रसूख और सप्लाई के खेल के पीछे क्या है पूरी कहानी?

June 20, 2026
ओसियन स्पेशल

जमशदेपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त, दवा को तरस रहे मरीज, ट्रांसफर-टेंडर में व्यस्त है सिविल सर्जन !

June 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost