World Athletics Continental Tour: भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रविवार (10 अगस्त) को आयोजित भारत की पहली विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर (कांस्य स्तर) प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के स्टार धावक अनिमेष कुजुर ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 200 मीटर की रेस में 20.77 सेकंड का समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (20.32 सेकंड) तोड़ा और कांस्य पदक हासिल किया। इसी के साथ अनिमेष इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अनिमेष की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
बता दें कि 22 वर्षीय कुजुर ने सुबह की 100 मीटर हीट में कुछ कदम दौड़ने के बाद ही रुककर सबको चौंका दिया। आधे घंटे बाद उन्होंने 200 मीटर हीट में हिस्सा लिया और 20.99 सेकंड के समय के साथ फाइनल में जगह बनाई। शाम के फाइनल में उन्होंने 20.77 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। कोरिया के को सेउंघवान (20.95 सेकंड) ने रजत और भारत के रागुल कुमार (21.17 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के बाद अनिमेष ने कहा, “शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही, लेकिन बेहतरीन कर्व रनिंग ने मुझे पदक दिलाया।”
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अनिमेष को दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अनिमेष को बधाई देते हुए कहा- छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर को बधाई! अनिमेष एशियन चैंपियनशिप से लेकर विश्व मंच तक देश-प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। जशपुर के इस लाल ने न केवल 100 व 200 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए बल्कि Diamond League में दौड़ने वाला पहला भारतीय बनकर इसने इतिहास रचा है। अनिमेष, तुम पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है। तुम्हारी जीत का सिलसिला निरंतर जारी रहे यह कामना है। शुभकामना।