Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Odisha News : महिला पर जानलेवा हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई, कुजंग में तनाव का माहौल
देश/दुनिया

Odisha News : महिला पर जानलेवा हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई, कुजंग में तनाव का माहौल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 11, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जगतसिंहपुर. ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के कुजंग में आज उस समय तनाव फैल गया जब एक युवक ने एक महिला पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल महिला प्रभाती राउत को चेहरे, हाथ और गर्दन पर गहरी चोटें आई है. उन्हें कटक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर हमलावर युवक राजेश कुमार बेहरा को पकड़कर स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। उसे भी कुजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुजंग में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में वित्तीय लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना के अनुसार, तांदिया गांव की रहने वाली प्रभाती राउत ने कुजंग ब्लॉक के चरदिया गांव के एक व्यक्ति से शादी की थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ गंजम जिले के शेरगड़ा क्षेत्र में रहने लगी, जहां उनकी मुलाकात राजेश कुमार बेहरा से हुई थी।

सोमवार को प्रभाती अपने मायके आई हुई थीं और बैंक कियोस्क से पैसे निकालने जा रही थी। इसी दौरान पाटापुर रेलवे क्रॉसिंग पर राजेश और उसके दो साथियों ने उन्हें रोका। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक हो गई। गुस्से में आकर राजेश ने चाकू निकाला और प्रभाती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे प्रभाती बुरी तरह जख्मी हो गई। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कुछ लोगों ने राजेश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने राजेश की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।

प्रभाती और राजेश को पहले कुजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन प्रभाती की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच फिर से राजेश को पीटने के लिए अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और अस्पताल प्रशासन भीड़ को शांत करने में जुटे हैं। पुलिस ने बताया कि हमले के कारणों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

angry villagers beat up youth Odisha News: Deadly attack on woman tense atmosphere in Kujang
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleछत्तीसगढ़ : महंत को नग्न कर गांव में घसीटा, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बेटे को भी नहीं छोड़ा, आरोपियों की धमकी सुन उल्टे पांव भागी पुलिस
Next Article लोकसभा में राष्ट्रीय खेल विधेयक पास: BCCI भी आएगा दायरे में, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक को भी मंजूरी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

NEET परीक्षा विवाद: 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालेंगे पीड़ित छात्रों के परिजन, CJP का प्रदर्शन

August 25, 2026
देश/दुनिया

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BIHAR : असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली नियमावली पर गतिरोध खत्म, झुकी सरकार, … उच्च शिक्षा में सुधार पर उठे सवाल

August 25, 2026

JAMSHEDPUR : शहर से विदेशों तक होटल का साम्राज्य, शहर में जमीनी जंग, जाने … कौन था निखार सबलोक और क्यों बना साॅफ्ट टारगेट!

August 25, 2026

NEET परीक्षा विवाद: 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालेंगे पीड़ित छात्रों के परिजन, CJP का प्रदर्शन

August 25, 2026

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.