Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » छत्तीसगढ़ : महंत को नग्न कर गांव में घसीटा, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बेटे को भी नहीं छोड़ा, आरोपियों की धमकी सुन उल्टे पांव भागी पुलिस
देश/दुनिया

छत्तीसगढ़ : महंत को नग्न कर गांव में घसीटा, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ली जान, बेटे को भी नहीं छोड़ा, आरोपियों की धमकी सुन उल्टे पांव भागी पुलिस

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 11, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रविवार की रात को पारिवारिक गुटबाजी और आपसी रंजिश के चलते गांव में 45 वर्षीय सर्वे दास महंत की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सर्वे दास को पहले घर से बाहर खींचकर निर्वस्त्र किया, फिर पूरे गांव में घसीटते हुए 3 घंटे तक बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने मृतक के बेटे की भी पिटाई की, जिससे उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव का है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

पूरे मामले में डभरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। मृतक की पत्नी कांति महंत ने बताया कि आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ करीब 17 से 18 लोग घर में घुसे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। सभी ने मिलकर उसके पति को जबरन घर से घसीटकर ले गया और नग्न कर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची मगर आरोपियों की धमकी सुन उल्टे पांव भाग निकली। वहीं 108 एम्बुलेंस की टीम को भी बुलाया था मगर वो भी आरोपियों के डर से शव को हाथ लगाए बगैर लौट गई।

मृतक की पत्नी कांति महंतने बताया कि पुलिस आरोपियों के हिसाब से एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में महिला आरोपियों के नाम नहीं डाले हैं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद वो तुरंत थाने पहुंची थी मगर उसे घंटों तक पुलिस की मदद नहीं मिली और उसकी पति की जान चली गई। वारदात के दौरान मृतक का बेटा भी हमलावरों के निशाने पर आ गया। उसे भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना इतनी भयावह थी कि लोग डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे। किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।

आपसी रंजिश पर वारदात को दिया अंजाम, 9 लोग गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे पुराना विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण है। बताया जा रहा है कि मृतक सर्वे दास महंत और आरोपियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो आखिरकार खूनखराबे में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर 9 लोगों पीला दास महंत, रोहित दास महंत, सुफल दास महंत, चमरू दास महंत, कृष्ण दास महंत, मन्नू दास महंत, कमल दास महंत, दुर्जन दास महंत, सुनील दास महंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

beaten to death with sticks Chhattisgarh: Mahant was stripped naked and dragged in the village his son was also not spared police ran away after hearing the threats of the accused
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTata की इस 5-स्टार सेफ्टी वाली SUV पर मिल रहा ₹1 लाख से ज्यादा तक का डिस्काउंट
Next Article Odisha News : महिला पर जानलेवा हमला, गुस्साए ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई, कुजंग में तनाव का माहौल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026
देश/दुनिया

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.