Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य
झारखंड

सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची. झारखंड में सहायक आचार्य पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को इस बार राज्य स्तरीय बड़े आयोजन के बजाय सीधे जिला स्तर पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। झारखंड स्थापना दिवस पखवारा के समापन और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को प्रस्तावित मुख्य समारोह के स्थान पर जिलों में ही नियुक्ति पत्र वितरण की व्यवस्था की गई है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार उन अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है, जो संशोधित मेधा सूची में पहली बार सफल घोषित हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के भाषा तथा गणित एवं विज्ञान विषयों का संशोधित परिणाम दूसरी बार जारी किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 28 नवंबर को संबंधित जिलों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

आयोग की ओर से विभाग को यह जानकारी भी दी गई है कि 25 नवंबर तक इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद इन विषयों के लिए भी जिला स्तर पर काउंसिलिंग और नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विभाग ने पांच दिसंबर तक सभी विषयों के अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। आंकड़ों के मुताबिक, संशोधित परिणाम में भाषा विषय में कुल 1,265 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनमें करीब 200 अभ्यर्थी पहली बार मेधा सूची में आए हैं। वहीं गणित एवं विज्ञान विषय में 1,769 सफल अभ्यर्थियों में लगभग 250 नए नाम जुड़े हैं, जिन्हें पहले के परिणाम में स्थान नहीं मिल सका था। इन सभी पात्र अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति पत्र मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

28 November 5 December Appointment Letters Assistant Acharya Counseling Education Department Jharkhand JSSC Ranchi Revised Result teacher recruitment
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत
Next Article झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026
झारखंड

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

प्रकाश पर्व की आभा से जगमगाई लौहनगरी, गुरुद्वारों में कीर्तन और अरदास की गूंज, भक्तिमय हुआ जमशेदपुर

November 24, 2026

झारखंड में कड़ाके की पड़ेगी सर्दी: तीन दिनों में 6 डिग्री गिरेगा पारा, हवाई सेवा पर पड़ेगा असर

November 24, 2026

झारखंड में संघ का नया अध्याय: प्रांत की जगह ‘प्रदेश’ व्यवस्था, तीन संभागों में बंटेगा पूरा राज्य, प्रांत प्रचारक कहलाएंगे राज्य प्रचारक

November 24, 2026

सहायक आचार्यों की नियुक्ति अब जिलों में, 28 नवंबर को बांटे जाएंगे पत्र, 5 दिसंबर तक पूरी प्रक्रिया का लक्ष्य

November 24, 2026

हाई कोर्ट के सख्त निर्देश: IAS पोस्टिंग में वरिष्ठता पर जोर, वन कर्मी, प्रोफेसर और चालक को बड़ी राहत

November 24, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost