Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी
रेलवे

चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

AdminBy AdminOctober 16, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देव कुमार देव 

RAILWAY BONUS 2026. चक्रधरपुर रेल मंडल के 22 हजार से अधिक रेलकर्मियों के बैंक खातों में दुर्गा पूजा बोनस की राशि पहुंच गई है. गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे रेलकर्मियों के खातों में कुल लगभग 38 करोड़ 89 लाख रुपये का भुगतान किया गया.

एक दिन पहले ही रेलवे ने पात्र कर्मचारियों को 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) देने की घोषणा की थी, जिसके बाद मंडल में भुगतान शुरू कर दिया गया.

दुर्गा पूजा से पहले बोनस की राशि मिलने से रेलकर्मियों के एक वर्ग में जहां त्योहार की तैयारियों को गति मिली है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों में भारी असंतोष और आक्रोश भी सुलग रहा है.

18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, फिर बोनस की गणना 7 हजार पर क्यों?

रेलकर्मियों का कहना है कि मौजूदा समय में न्यूनतम वेतन करीब 18 हजार रुपये होने के बावजूद बोनस की गणना के लिए अब भी 7,000 रुपये की पुरानी वेतन सीमा का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके कारण 78 दिनों के बोनस की अधिकतम निर्धारित राशि 17,951 रुपये तक सीमित रह जाती है.

कर्मचारियों का सवाल है कि जब महंगाई लगातार बढ़ रही है और घर का खर्च चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है, तो बोनस की गणना के लिए निर्धारित वेतन सीमा की समीक्षा क्यों नहीं की जा रही है?

यूनियनों की भूमिका पर उठे सवाल, कटघरे में नेतृत्व

बोनस मिलने की खुशी के बीच रेलकर्मियों का गुस्सा अब अपनी नुमाइंदा यूनियनों पर फूट पड़ा है. कर्मचारियों का सीधा सवाल है कि आखिर क्या वजह है कि बड़े-बड़े दावे करने वाली मान्यता प्राप्त यूनियनें पिछले 10 सालों में बोनस की सीलिंग (सीमा) को तोड़ पाने में असफल रही हैं?

कर्मचारियों का आरोप है कि चुनाव और बैठकों के दौरान बड़े-बड़े वादे करने वाले यूनियन नेता डीए और बोनस जैसे मुद्दों पर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं. रेलवे बोर्ड के सामने कर्मचारियों के इस सबसे बड़े और गंभीर मुद्दे पर मुखर होकर दबाव बनाने में यूनियनें नाकाम साबित हुई हैं. नतीजा यह है कि हर साल कर्मचारियों को पुरानी और अव्यवहारिक सीमा के हिसाब से ही ठगा सा महसूस करना पड़ता है.

रेलकर्मियो में आक्रोश के स्वर

रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि बोनस की घोषणा और समय पर भुगतान राहत भरा कदम जरूर है, लेकिन जब तक गणना का आधार नहीं सुधारा जाता, तब तक इस भुगतान का कोई बड़ा औचित्य नहीं रह जाता. विभिन्न अन्य संस्थानों की तुलना में रेलवे कर्मचारियों का बोनस सीमित रह जाने से मेहनतकश वर्ग में नाराजगी व्याप्त है.

रेलकर्मियों की नाराजगी के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल में एक तरफ जहां खातों में पैसे आने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ यूनियनों की कार्यशैली को लेकर चर्चाओं और असंतोष का बाजार भी गर्म है.

The post चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी appeared first on Rail Hunt.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBIHAR: रामभरोसे कानून-व्यवस्था, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की बेटे के सामने दिनदहाड़े हत्या
Next Article अवैध कोयले के काले कारोबार पर प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा प्रहार, अनूप माझी ‘लाला’ सिंडिकेट की 815 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Admin
  • Website

Related Posts

रेलवे

पुरी से बादामपहाड़ के लिए TATANAGAR होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

October 21, 2026
रेलवे

रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

October 18, 2026
रेलवे

दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

October 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BIHAR: शिक्षा जगत में फिर लहराया परचम, सेंट माइकल हाई स्कूल, पटना लगातार दूसरे साल देश का नंबर-1 ‘विंटेज लेगेसी’ स्कूल घोषित!

October 21, 2026

जमशेदपुर से पकड़ाया मां का हत्यारा, ओडिशा में हत्या कर शव रसोईघर में दफनाकर हो गया था फरार

October 21, 2026

सत्य और धर्म की अटूट शक्ति का प्रतीक है विजयादशमी: प्रधानमंत्री मोदी

October 21, 2026

केंद्र के ‘प्रेशर’ में अपमानित मुख्यमंत्री! पेरिस से लौटे भगवंत मान का दिल्ली एयरपोर्ट पर कटा 50 हजार का चालान

October 21, 2026

भोजपुर में खूनी रंजिश: आदर्श हत्याकांड का बदला! होमगार्ड जवान के बेटे को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

October 21, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost