Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ग्लोबल हेल्थ के लिए लोकल इंपैक्ट: वनांचल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हेसल में मनाया गया ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’
झारखंड

ग्लोबल हेल्थ के लिए लोकल इंपैक्ट: वनांचल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हेसल में मनाया गया ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHSeptember 26, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर.  वनांचल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हेसल के प्रांगण में ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ (World Pharmacist Day 2026) के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह से हिस्सा लिया. छात्र-छात्राओं ने केक काटकर इस दिवस की खुशियां मनाईं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया.

“ग्लोबल हेल्थ के लिए लोकल इंपैक्ट”

इस वर्ष के निर्धारित थीम के अनुरूप कार्यक्रम के दौरान “ग्लोबल हेल्थ के लिए लोकल इंपैक्ट” (Global Health for Local Impact) विषय पर गहन चर्चा की गई. वक्ताओं ने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार स्थानीय स्तर पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं और फार्मास्युटिकल जागरूकता वैश्विक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं. छात्र-छात्राओं ने अपने भाषणों और प्रस्तुतियों के माध्यम से फार्मेसी क्षेत्र की महत्ता को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया.

नैतिकता व मानवता के प्रति रहें समर्पित : प्राचार्य

समारोह के दौरान कॉलेज के प्राचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों को फार्मासिस्ट पेशे की गरिमा, नैतिकता और मानवता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का पाठ पढ़ाया. प्राचार्य ने कहा कि एक फार्मासिस्ट केवल दवाइयों का वितरक नहीं होता, बल्कि वह स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली का एक मजबूत स्तंभ होता है.

संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक रोजगारपरक शिक्षा की अलख जगाना है, ताकि दूर-दराज के इलाकों के अधिक से अधिक बच्चे इस दिशा में सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकें. ग्रामीण युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा से जोड़कर ही देश का सही विकास संभव है. वनांचल ग्रुप इसी विजन के साथ लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

आरडी सिंह, डायरेक्टर, वनांचल ग्रुप

वनांचल ग्रुप ऑफ एडुकेशन की शानदार उपलब्धियां

वनांचल ग्रुप ऑफ एडुकेशन फार्मेसी समेत कई शैक्षणिक तकनीकी काेर्स उपलब्ध करा रहा है. हेसल स्थित फार्मेसी कॉलेज में लगातार अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, आधुनिक प्रयोगशालाओं और कुशल फैकल्टी के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है. संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्र आज देश-विदेश के प्रतिष्ठित अस्पतालों, दवा उद्योगों और अनुसंधान केंद्रों में अपनी सेवाएं देकर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं. ग्रामीण आंचल में रहकर उच्च स्तरीय फार्मेसी शिक्षा प्रदान करने में यह कॉलेज मील का पत्थर साबित हो रहा है.

अंत में, कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का प्रण लिया.

World Pharmacist Day जमशेदपुर समाचार फार्मासिस्ट वनांचल कॉलेज ऑफ फार्मेसी वनांचल ग्रुप ऑफ एडुकेशन विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वास्थ्य समाचार हेसल
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleCanera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर

September 26, 2026
झारखंड

Jamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद

September 26, 2026
झारखंड

Jharkhand Highcourt ने CCTV लगाने के आदेश पर DGP तदाशा मिश्रा को जारी किया अवमानना नोटिस

September 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

ग्लोबल हेल्थ के लिए लोकल इंपैक्ट: वनांचल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हेसल में मनाया गया ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’

September 26, 2026

Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर

September 26, 2026

Jamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद

September 26, 2026

Jharkhand Highcourt ने CCTV लगाने के आदेश पर DGP तदाशा मिश्रा को जारी किया अवमानना नोटिस

September 26, 2026

Canara Bank Loot: केनरा बैंक डकैती के बाद ADG मनोज कौशिक ने जमशेदपुर पहुंचकर लिया जायजा,अपराधियों पर 2-2 लाख इनाम घोषित

September 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.