Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में आठ और नौ सितंबर को एक बार फिर से लो प्रेशर (निम्न दबाव का क्षेत्र) बनने की प्रबल संभावना है. इससे झारखंड में फिर से बारिश की संभावना बढ़ गयी है. इस बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है. लेकिन इसकी नमी अब भी झारखंड के कई जिलों पर बनी हुई है. इस कारण रांची सहित राज्य के कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहने व कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पांच सितंबर को देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में वज्रपात व भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है.
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. श्री आनंद ने बताया दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक जून से 30 सितंबर तक रहता है. इसके अक्तूबर के दूसरे हफ्ते तक वापस लौटने की संभावना रहती है.



