Jamshedpur.टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में मंगलवार को बारा प्लांट में प्रबंधन और यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के सालाना प्रॉफिट बोनस पर समझौता हो गया. समझौते के तहत कंपनी के 682 कर्मचारियों (ईएसएस सहित) के बीच 3.91 करोड़ रुपये बोनस के रूप में बांटे जायेंगे. बोनस की रकम 5 अक्टूबर को सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में भेजी जायेगी.समझौते के अनुसार इस बार कर्मचारियों को अधिकतम 1,02,185 रुपये और न्यूनतम 48,400 रुपये बोनस मिलेगा.
कर्मचारियों का औसत बोनस करीब 74,443 रुपये होगा. वहीं, न्यू सीरीज वाले कर्मचारियों को 32,978 रुपये बोनस मिलेगा. दुर्गा पूजा से ठीक पहले खाते में बोनस की रकम आने की खबर से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है.बैठक में प्रबंधन की ओर से जीएम जयदेव चांद, चीफ आईआर संजय मजूमदार, हेड एचआर माया तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। वहीं, यूनियन की ओर से महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, रंजन मिश्रा समेत पूरी टीम उपस्थित रही.


