Jamshedpur. टाटा कमिंस में सोमवार को बहुप्रतीक्षित बोनस सह वेतन समझौता संपन्न हो गया. प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई इस ऐतिहासिक सहमति के बाद कर्मचारियों ने लगातार तीसरे वर्ष वैधानिक रूप से अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस हासिल कर शानदार हैट्रिक लगाई है. टाटा कमिंस में हो गया बोनस व वेतन समझौता की खबर सुनते ही संयंत्र परिसर में कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और उत्सव का माहौल बन गया.
बोनस व वेतन समझौते की घोषणा के साथ ही यह तय हो गया है कि दुर्गा पूजा से ठीक पहले कंपनी के 700 से अधिक कर्मचारियों के खातों में राशि सीधे भेज दी जाएगी. इस बार कर्मचारियों के खाते में औसतन 1,18,078 रुपये की सम्मानजनक राशि पहुंचेगी. संयंत्र में अधिकतम बोनस की राशि 1,44,193 रुपये तय की गई है. जबकि न्यूनतम बोनस की राशि 79,334 रुपये निर्धारित हुई है. पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिकतम और औसत दोनों ही श्रेणियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.


