Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, तभी आ धमकी पुलिस, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
देश/दुनिया

प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, तभी आ धमकी पुलिस, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJune 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बलरामपुर। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैढी में एक बार फिर प्रार्थना सभा की आड़ में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मौके पर पहुंचकर सभा को बंद करवाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रार्थी रामबली, निवासी घरघड़ी, ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बैढी के चींटमिटी पारा में पास्टर संदीप भगत द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था। बताया गया कि पास्टर ग्रामीणों को यह कहकर प्रभावित कर रहे थे कि ईसाई धर्म अपनाने से बीमारियां ठीक हो जाती हैं, आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और समाज की ओर से मुफ्त इलाज, शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था भी की जाती है।

प्रार्थना सभा में लगभग 200 ग्रामीण मौजूद थे। शिकायत मिलते ही राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजुर, तहसीलदार रश्मि पूनम एक्का और थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से बंद कराया।

पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अंबिकापुर के महुआपारा निवासी संदीप भगत (उम्र 30 साल) पिता सुखराम भगत और राजपुर थाना अंतर्गत आने वाले बैढी, चींटमिटी पारा के रहने वाले पर्सू बेक, पिता शिबना बेक (उम्र 48 साल) शामिल है। दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 299 BNS और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्वतंत्रता कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

The game of conversion was going on under the guise of prayer meeting then the police arrived and arrested two accused
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur : एमजीएम हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मेडिसिन विभाग का कॉरिडोर; 3 की मौत
Next Article गंदे टॉयलेट्स, उखड़ी सीटें, जाम दरवाजे…अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर जा रहे BSF जवानों को मिली जर्जर ट्रेन, सफर से किया इनकार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026
देश/दुनिया

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.