Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं
देश/दुनिया

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी स्वतः निलंबित, अलग आदेश की जरूरत नहीं

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 10, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के निलंबन को लेकर एक महत्वपूर्ण और स्पष्ट आदेश जारी किया है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि यदि किसी सरकारी सेवक को गिरफ्तार किया जाता है और वह 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे स्वतः ही ‘निलंबित’ (Suspended) मान लिया जाएगा। इस स्थिति में कर्मचारी के निलंबन के लिए किसी भी अलग या विशेष आदेश की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

यह अहम टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने एक मामले की सुनवाई के दौरान की। अदालत बिहार के समस्तीपुर सदर अस्पताल के प्रशासक विश्वजीत सिंह को दी गई जमानत को बहाल करने के मामले पर सुनवाई कर रही थी।

क्या था पूरा मामला?

समस्तीपुर सदर अस्पताल में तैनात प्रशासक विश्वजीत सिंह पर एक संविदा कर्मचारी के 36,421 रुपये के बकाया वेतन को जारी करने के एवज में 4,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और गिरफ्तारी के बाद आरोपी को निचली अदालत से जमानत मिल गई थी। हालांकि, बाद में पटना हाई कोर्ट ने उस जमानत आदेश को रद्द कर दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी की जमानत को तो बहाल कर दिया, लेकिन इस बात पर कड़ी चिंता जताई कि गिरफ्तारी के बाद लगभग 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहने के बावजूद आरोपी को बाद में उसी पद पर फिर से तैनात कर दिया गया था। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब कोई लोक सेवक 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहता है, तो उसका निलंबन स्वतः प्रभावी हो जाता है। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को इस मामले में नियमानुसार उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Breaking News Government Employee Suspension Government Job Updates Judicial Custody Rules Latest News Supreme Court Ruling ताजा खबर न्यायिक हिरासत नियम बड़ी खबर सरकारी कर्मचारी निलंबन सरकारी नौकरी अपडेट सुप्रीम कोर्ट फैसला
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड के गढ़वा में ट्रक से 2.13 करोड़ का गांजा बरामद, टाटीसिलवे से 4 तस्कर भी गिरफ्तार
Next Article झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: बहू को ससुराल में प्रवेश से रोकना या अपमान करना क्रूरता या अपराध नहीं
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

तमिलनाडु के टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में हादसा, ईटीपी टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 10, 2026
झारखंड

झारखंड के आदित्यपुर में जुआ के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

November 10, 2026
देश/दुनिया

पाकिस्तान में न्यूज एंकर राबिया अहसान की बेडरूम में खून से लथपथ मिली लाश, पति हिरासत में

November 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

तमिलनाडु के टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में हादसा, ईटीपी टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

November 10, 2026

जमशेदपुर: उडुपी रेस्टोरेंट गोलीकांड के मुख्य आरोपी घाघीडीह से अलग-अलग जेलों में शिफ्ट

November 10, 2026

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा : किसी पुरुष से बातचीत करने पर पत्नी के चरित्र पर संदेह करना मानसिक क्रूरता

November 10, 2026

झारखंड के आदित्यपुर में जुआ के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

November 10, 2026

झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: बहू को ससुराल में प्रवेश से रोकना या अपमान करना क्रूरता या अपराध नहीं

November 10, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost