Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » SER : रेल गाड़ियों की समयबद्धता के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना बढ़ाने का प्रस्ताव
रेलवे

SER : रेल गाड़ियों की समयबद्धता के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना बढ़ाने का प्रस्ताव

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJanuary 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता. रेल गाड़ियों की समयबद्धता को सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना को विस्तारित किया जाए. ओ.बी.सी. रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव एवं प्रेम ग्रुप के सदस्य कृष्ण मोहन प्रसाद ने आज दक्षिण पूर्व रेलवे प्रबंधन कमेटी “प्रेम” की बैठक के दौरान उक्त सुझाव रखी. उक्त बैठक का आयोजन दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डनरीच कोलकाता में आज दिन में संपन्न हुआ.

उक्त बैठक की अध्यक्षता दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सह प्रेम ग्रुप के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा ने किया . प्रेम ग्रुप के उक्त 62 वें बैठक के निर्धारित विषय मेल एक्सप्रेस यात्री गाड़ी की समयबद्धता को सुनिश्चित करने एवं माल गाड़ी के लदान को बढ़ाने में प्रेम ग्रुप की सदस्यों के सुझाव प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया था.

उक्त बैठक में उपस्थित सदस्यों ने रेलगाड़ी के टाइम टेबल को सुव्यवस्थित करने , यातायात प्रबंधन , क्रू एवं रोलिंग स्टॉक प्रबंधन, सिग्नलिंग, ट्रैक एवं विद्युत कार्य का समयबद्ध निष्पादन करने, स्टेशन एवं प्लेटफार्म प्रबंधन , संरक्षा एवं मौसम प्रबंधन , रेल लाइन संरचना एवं आवश्यक ढांचागत कार्यों को विस्तारित करने, लदान के लिए रैक की उपलब्धता को बढ़ाने , बेस स्टेशन पर लोकोमोटिव की उपलब्धता को बढ़ाने, रेलगाड़ी के चालकों की संख्या को बढ़ाने, समस्त लदान साइडिंगो का विद्युतीकरण के कार्यों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया.

उक्त बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के समस्त विभाग के वरीय अधिकारी के अलावें ओ.बी.सी. रेलवे कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष मुंद्रिका प्रसाद, ऑल इंडिया एसटी एससी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव हंसराज एवं दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के महासचिव गौतम मुखर्जी ने भी भाग लिया. उक्त बैठक का संचालन दक्षिण पूर्व रेलवे प्रेम ग्रुप के संयोजक उपमहाप्रबंधक (सामान्य) श्री पंकज कुमार गुप्ता ने किया , बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) श्री एम के प्रसाद ने किया.

SER: Proposal to increase the number of employees and infrastructure for improving the punctuality of trains.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleअमित सुदर्शन ने ग्रहण किया उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार
Next Article तुगलकाबाद–पलवल सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग का निरीक्षण
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026
रेलवे

Jamshedpur : टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 13 अक्टूबर से परिचालन शुरू

October 10, 2026
रेलवे

रेलवे की मनमानी के खिलाफ सिखों का फूटा गुस्सा, टाटानगर में जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर आपात बैठक, आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

October 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

दुर्गाष्टमी पर सनातन की जय: दो दशक का अंधकार मिटा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवार की अपनी मूल जड़ों में भव्य घर वापसी

October 18, 2026

बच्चों के इंटरनेट अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पूर्ण प्रतिबंध नहीं, बल्कि सुरक्षा और नियमन है जरूरी

October 18, 2026

राहत की बड़ी खबर: कैंसर की 137 जीवनरक्षक दवाएं होंगी सस्ती, मुनाफा 30% तक सीमित; 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

October 18, 2026

मानवता की बड़ी मिसाल: टाटा ट्रस्ट का ऐतिहासिक कदम, देश भर में खुलेंगे 50 गैर-लाभकारी अस्पताल

October 18, 2026

एसबीआई होम लोन महंगा: 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी से आपकी ईएमआई या लोन की अवधि पर पड़ेगा असर

October 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.