Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » बिहार सरकार को लगाया लाखों का चूना लगाने वालों की मुंबई और कोलकाता में तलाश कंपनी के MD, CEO, GM पर कसा शिकंजा
देश/दुनिया

बिहार सरकार को लगाया लाखों का चूना लगाने वालों की मुंबई और कोलकाता में तलाश कंपनी के MD, CEO, GM पर कसा शिकंजा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

भागलपुर. प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र मे ख्याति प्राप्त तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में राज्य पोषित निर्माण योजना में बिना काम कराए लाखों की राशि हड़प जाने मामले में आरोपितों की संपत्ति कुर्क होगी. बरारी थाने में दर्ज केस संख्या 90-24 में संपत्ति कुर्क करने के जारी आदेश को अमल में लाने के लिए अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिया गया है. उक्त आदेश को अमल में लाने के लिए अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक दिलीप राम मार्स्टस् डेवलपमेंट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नौ पदाधिकारियों की संपत्ति कुर्क करने कोलकाता और मुंबई जाएंगे.

जसप्रीत सिंह, एमडी एंड सीईओ, वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप शेट्टी, सौरभ प्रधान, तीनों आरोपितों का पता दर्ज केस में मुंबई के अंधेरी कुर्ला रोड, अंधेरी ईस्ट स्थित सागर टेक प्लाजा, बी विंग, साकीनाका जंक्शन बताया गया है. इसके अलावा कंपनी के रीजनल मैनेजर ईस्ट ध्रुबा भट्टाचार्या, हेड प्रोजेक्ट़स पार्था गुहा, सीनियर मैनेजर प्लानिंग सैकत सेन गुप्ता, एडमिन, डिपार्टमेंट चौधरी जहीरुल इस्लाम, साइट इंजार्च राणा हल्दर, एमईपी इंजीनियर गौतम पॉल का पता दर्ज केस में कोलकाता स्थित राजदंगा मेन रोड का बताया गया है.,

षडयंत्र रचकर राजकोष की धनराशि हड़प ली

उपरोक्त नामजद आरोपितों पर षडयंत्र, धोखाधड़ी, बोगस इनवॉयस बनाकर राजकोष की धनराशि को छलपूर्वक हड़प लेने, विश्वास का आपराधिक हनन, भयादोहन समेत अन्य गंभीर आरोप में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस के वरीय सक्षम पदाधिकारियों ने केस को अनुसंधान में मिले साक्ष्य के आधार पर केस को सत्य करार देते हुए अनुसंधानकर्ता को आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई का आदेश दिया था.

प्राकृतिक चिकित्सा की बड़ी परियोजना अधूरी

राजकीय कोष के अनुदान से मानक समय सीमा में तैयार होने वाले प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी महत्वकांक्षी योजना को पूरा करना था. लेकिन ऐसा करने के के बजाय अधूरा लटका देने वाले आरोपितों ने लाखों लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े इस परियोजना के लाभ से वंचित कर रखा है.

समय सीमा के भीतर कंपनी ने अपना दायित्व और काम पूरा लिया होता तो उन्हें 68,16,000 रुपये जीएसटी के साथ ही देने पड़ते. लेकिन आरोपितों ने आधे-अधूरे कार्य का निर्वहन के लिए 93,79,000 रुपये का दोहन किया. कंपनी के उपरोक्त नामजद आरोपितों ने तपोवर्धन प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र परिसर में तैयार होने वाली इस बड़ी परियोजना में काम पूरा कराए लाखों की राशि हड़प की.

CEO GM of the company are under control Search is on in Mumbai and Kolkata for those who defrauded Bihar government of lakhs of rupees; MD
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBihar : मंत्री जयंत राज ने का सख्त निर्देश, इतने दिनों में तैयार कर लिये जाये एक हजार पंचायत भवन
Next Article Bihar Flood : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर सकते हैं बाढ़ राहत-बचाव का निरीक्षण, नवगछिया में गंगा तटबंध का लेंगे जायजा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026
देश/दुनिया

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.