Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • प्रशासन
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • खुला पन्ना
  • सरोकार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • प्रशासन
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • देश/दुनिया
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • अन्य
    • मीडिया
    • रेल
    • खुला पन्ना
    • सरोकार
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेल
  • राजनीति
  • कॉर्पोरेट/कारोबार
  • कोर्ट-कचहरी
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • खुला पन्ना
  • सरोकार
Home » रेल यात्रीROURKELA : रेलवे की गलत जानकारी ने ली यात्री की जान, पत्नी ने किया सवाल – कौन लेगा जिम्मेदारी…
देश/दुनिया

रेल यात्रीROURKELA : रेलवे की गलत जानकारी ने ली यात्री की जान, पत्नी ने किया सवाल – कौन लेगा जिम्मेदारी…

P KumarBy P KumarAugust 22, 2025Updated:August 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Tumblr LinkedIn Pinterest Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  • कोच पोजिशन की गलत जानकारी देने के कारण आगे से पीछे की ओर दौड़ने में स्टेशन पर ही आया हार्ट अटैक 

ROURKELA. चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर रेलवे के कोच पोजीशन की गलत जानकारी देना एक यात्री की मौत का कारण बन गया. कोच पोजिशन की गलत जानकारी मिलने और बाद में उसे बदलने के बीच ट्रेन पकड़ने की दौड़ में यात्री की हार्ट अटैक से जान चली गयी. घटना राउरकेला स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर 21 अगस्त दोपहर की है.

बंडामुंडा सी सेक्टर में रहने वाले प्रबोध घोष अपनी पत्नी के साथ दुर्ग जाने के लिए राउरकेला स्टेशन पहुंचे थे. आरा से दुर्ग जाने वाली साऊथ बिहार एक्सप्रेस में उनका एसी कोच में टिकट कन्फर्म था. दोनों पति पत्नी कन्फर्म टिकट के साथ स्टेशन में मौजूद थे. रेलवे के द्वारा साऊथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर आने की घोषणा की गई. यह भी घोषणा की गयी की साऊथ बिहार एक्सप्रेस की एसी बोगियां इंजन की ओर यानी आगे की तरफ लगी हुई हैं.

ट्रेन के प्लेटफ़ॉर्म पर प्रवेश करने के बाद प्रबोध घोष और उनकी पत्नी रेल इंजन के करीब पहुंच गए. जहां उन्हें कहीं भी एसी बोगी नजर नहीं आई. इस दौरान फिर से रेलवे के द्वारा घोषणा की गयी की एसी की बोगियां रेल इंजन से पीछे की ओर लगी हुई है. आगे की तरफ खड़े प्रबोध घोष और पत्नी और सामानों को लेकर हड़बड़ी में ट्रेन के पीछे की ओर दौड़ने लगे. ट्रेन खुलने और छूटने का के डर ने उन्हें भयभीत कर दिया था.

तेज गति में दौड़ते हुए प्रबोध घोष की सांसें भी फूलने लगी. जैसे ही प्रबोध घोष अपने आरक्षित एसी कोच के पास पहुंचे. उनका संतुलन बिगड़ गया, दौड़ते हुए वह प्लेटफोर्म पर बदहवास होकर गिर पड़े. उनके गिरने के बाद उनके पीछे पीछे दौड़ते हुए आ रही उनकी पत्नी पहुंची और उन्हें उठाने की कोशिश करने लगी. लेकिन प्रबोध घोष के शरीर पर कोई हलचल नहीं था. इसके बाद रेलवे के द्वारा चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी गयी. चिकित्सकों ने जांच के बाद रेल यात्री प्रबोध घोष को मृत घोषित कर दिया.

रेलवे अधिकारियों की असंवेदनहीनता व ध्वस्त व्यवस्था का बड़ा उदाहरण  

स्टेशन में में ट्रेन पकड़ने आये दंपत्ति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पति की मौत की पुष्टि से पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. पत्नी का आरोप है की रेलवे की ख़राब व्यवस्था के कारण आज उन्हें स्टेशन में अपने पति को खोना पड़ा है. इस घटना के बाद स्टेशन में यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिला. यात्रियों ने स्टेशन परिसर में रेलवे के खिलाफ खूब हंगामा मचाया. यात्रियों का आरोप है की स्टेशन में पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है. यहाँ रेल यात्रियों से किसी का कोई सरोकार नहीं है. रेल यात्रियों की सुविधाओं पर रेलवे का ध्यान नहीं है. यहाँ व्यवस्था ऐसी चरमराई हुई है की सुविधा की जगह रेल यात्रियों को स्टेशन के हर मोड़ पर परेशानी ही झेलनी पड़ती है.

यात्रियों का यह भी आरोप है कि जिस वक्त ट्रेन को दो नंबर प्लेटफार्म में लिया गया उस वक्त प्लेटफार्म संख्या एक खाली भी था. आये दिन देखा जा रहा है कि राउरकेला स्टेशन में एक नंबर प्लेटफार्म के भी ट्रेनों को दो नंबर पर लिया जा रहा है. जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ी हुई है. अब यात्रियों ने इस घटना को लेकर जिम्मेदार रेल अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है. इधर रेल पुलिस ने प्रबोध घोष की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. वहीँ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

his wife asked who will take the responsibility ROURKELA: Wrong information from railways took the life of a passenger
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Threads
Previous Articleबाबूलाल मरांडी की याचिका खारिज, DGP अनुराग गुप्ता को राहत
Next Article एयर इंडिया रांची से भुवनेश्वर-इंदौर और कई शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी
P Kumar
  • Website

Related Posts

देश/दुनिया

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर गोवा, नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक

January 30, 2026
देश/दुनिया

AIR INDIA प्लेन क्रैश पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त कदम, केंद्र सरकार को भेजा नोटिस

September 22, 2025
देश/दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप से चतुर निकले भारत के ज्वैलर ! इस तरह से दे रहे 50 फीसदी टैरिफ को गच्चा

September 22, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

चक्रधरपुर डिवीजन : तबादला के बाद भी पिछले दरवाजे से आदेश जारी कर रहे Sr DEE (OP), डीआरएम और Sr DPO मौन!

January 30, 2026

तुगलकाबाद–पलवल सेक्शन पर कवच प्रणाली की कमीशनिंग का निरीक्षण

January 30, 2026

SER : रेल गाड़ियों की समयबद्धता के लिए कर्मचारियों की संख्या एवं आधारभूत संरचना बढ़ाने का प्रस्ताव

January 30, 2026

अमित सुदर्शन ने ग्रहण किया उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार

January 30, 2026

डीआरएम के निरीक्षण में मिली खामियां, कहा- पेयजल सप्लाई नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों को करें बर्खास्त

January 30, 2026
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.