Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर
झारखंड

Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. पटना से रांची आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के बोकारो पहुंचते ही ऐसा मामला सामने आया, जिसने रेलवे अधिकारियों और यात्रियों को सकते में डाल दिया। इंजन के अगले हिस्से से आ रही तेज बदबू की जांच की गई तो कैटल गार्ड के पास बने एक हॉल में करीब 50 वर्षीय महिला का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन के गोमो पहुंचने पर चालक बदला गया था। इसी दौरान इंजन के आगे से बदबू आने की जानकारी मिली। शुरुआत में रेलकर्मियों को लगा कि शायद कोई चूहा या छोटा जानवर इंजन में फंसकर मर गया होगा। लेकिन चंद्रपुरा पहुंचने पर बदबू तेज हो गई।

इसके बाद शनिवार सुबह 11:35 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस बोकारो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। पायलट ने वॉकी-टॉकी के जरिए कंट्रोल को इंजन के आगे कुछ संदिग्ध होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और इंजन के अगले हिस्से की तलाशी शुरू की।

तलाशी के दौरान कैटल गार्ड के समीप बने हॉल में महिला का कटा हुआ सिर दिखाई दिया। आरपीएफ की मौजूदगी में उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद जीआरपी ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर सिर को अपने कब्जे में ले लिया।

सिर ट्रेन के इंजन तक कैसे पहुंचा?
आरपीएफ ओसी संतोष कुमार के अनुसार, सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने इंजन की जांच की थी। कैटल गार्ड के पास से महिला का सिर बरामद हुआ है। महिला कौन है, सिर वहां तक कैसे पहुंचा और इसे किसने वहां रखा -इन सवालों की जांच की जा रही है।

स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार नायक ने बताया कि घटना के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक बोकारो स्टेशन पर खड़ी रही। आवश्यक कार्रवाई के बाद ट्रेन दोपहर 12:33 बजे राँची के लिए रवाना हुई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

a woman's severed head was found lodged in the cattle guard. and upon inspection Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन एक घंटे खड़ी रही ट्रेन जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर से आ रही थी तेज बदबू
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand Politics: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने CM हेमंत को सबसे ‘भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ बताया, झारखंड को बेचने के आरोप भी लगाए
Next Article आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026
झारखंड

MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?

September 20, 2026
झारखंड

आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम

September 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026

MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?

September 20, 2026

आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम

September 20, 2026

Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर

September 20, 2026

Jharkhand Politics: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने CM हेमंत को सबसे ‘भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ बताया, झारखंड को बेचने के आरोप भी लगाए

September 20, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.