Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम
झारखंड

आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi.झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के सुप्रीमो और 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को उत्तर प्रदेश एटीएस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. बृजेश गंझू के मारे जाने की जानकारी झारखंड पुलिस को यूपी एसटीएफ के द्वारा दी गई है. आईजी एसटीएफ प्रेम गौतम के द्वारा झारखंड पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई है. यूपी एसटीएफ के आईजी प्रेम गौतम ने बृजेश गंझू के मारे जाने की पुष्टि की है. झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित टेंगरा मोड़ के लंका मैदान में रविवार तड़के एटीएस और बृजेश के बीच मुठभेड़ हुई. गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू वाराणसी में मौजूद है और सुबह के समय मोटरसाइकिल से एक रास्ते से गुजरने वाला है. सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने टेंगरा मोड़ इलाके में घेराबंदी की. सुबह करीब पांच बजे मोटरसाइकिल से आ रहे बृजेश को टीम ने रूकने का इशारा किया गया.

आरोप है कि उसने रूकने के बजाय एटीएस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. एटीएस की जवाबी कार्रवाई में बृजेश गंझू को गोली लगी. मुठभेड़ के दौरान उसकी ओर से की गई फायरिंग में एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं. दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

बृजेश गंझू झारखंड में लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था. उस पर झारखंड पुलिस ने 30 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामलों में झारखंड पुलिस के अलावा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी उसकी तलाश थी. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसके ठिकाने और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही थीं.

announced for this dreaded End of a reign of terror! TPC supremo Brijesh Ganjhu killed in an encounter; a Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम Naxalite from Jharkhand. reward of ₹30 lakh had been आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleRailway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर
Next Article MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026
झारखंड

MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?

September 20, 2026
झारखंड

Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर

September 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Railway का ट्रेन परिचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर, रेल मंडलों में ROB निर्माण, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को दी मंजूरी

September 20, 2026

MMDR अधिनियम में संशोधन के बाद झारखंड को 14,000 करोड़ रुपये का होगा आर्थिक नुकसान, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रखी ये मांग, जानें क्या कहा?

September 20, 2026

आतंक का अंत! TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, Jharkhand के इस खूंखार नक्सली पर घोषित था 30 लाख रुपये का इनाम

September 20, 2026

Railway: जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही थी तेज बदबू, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन,जांच की गई तो कैटल गार्ड में फंसा था महिला का कटा सिर

September 20, 2026

Jharkhand Politics: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव ने CM हेमंत को सबसे ‘भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ बताया, झारखंड को बेचने के आरोप भी लगाए

September 20, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.