Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » 2016 के बाद JTET परीक्षा की फिर तैयारी, 11 अक्टूबर को एग्जाम; दिसंबर में JTET का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
झारखंड

2016 के बाद JTET परीक्षा की फिर तैयारी, 11 अक्टूबर को एग्जाम; दिसंबर में JTET का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 4, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की प्रस्तावित समय-सारिणी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को सौंप दी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार JTET की परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जा सकती है। हालांकि परीक्षा की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है।
इस बार JTET में करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा राज्य के सभी जिलों में आयोजित किए जाने की योजना है। लंबे अंतराल के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसके आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।

JTET में कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग पात्रता परीक्षा होगी। परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में आयोजित करने की योजना है। पहली पाली में कक्षा 1 से 5 और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिन अभ्यर्थियों ने दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन किया है, उन्हें दोनों पालियों में शामिल होना होगा।

JAC की प्रस्तावित समय-सारिणी के मुताबिक सितंबर के अंतिम सप्ताह से एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अभ्यर्थी JAC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र समेत अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।

परीक्षा के बाद नवंबर में उत्तर कुंजी जारी करने की तैयारी है। अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसके बाद दिसंबर में JTET का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव है।
झारखंड में पिछली शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी। इसके बाद से अभ्यर्थी लंबे समय से JTET का इंतजार कर रहे हैं।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए। झारखंड में वर्ष 2011 से यह अधिनियम प्रभावी है, लेकिन अब तक राज्य में केवल दो बार ही शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई है। अब JTET की प्रस्तावित तारीख सामने आने के बाद लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय विभाग और JAC की ओर से जारी किया जाएगा।

4.40 lakh candidates will join exam on 11th October; Proposed to release JTET results in December Preparing for JTET exam again after 2016
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleराम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा का पदभार संभालना, अनुशासन, सुशासन और आधुनिक प्रबंधन के नए युग की शुरुआत
Next Article Railway Festival: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयार रहे रेलवे, रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को दिये निर्देश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand: नदी में नहाने उतरे दो लड़कों की डूबने से मौत, एक लापता, तलाश जारी

September 4, 2026
झारखंड

Dalma Wildlife Sanctuary : दलमा वन्यजीव आश्रयणी में निर्माण पर होगी कार्रवाई, 10 करोड़ के इको कॉटेज भी सवालों के घेरे में, हटाने के निर्देश

September 4, 2026
झारखंड

Jharkhand: छात्र आंदोलन के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर 48 घंटे में कार्रवाई हो ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने झारखंड के मुख्य सचिव से मिलकर रखी मांग

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Railway Festival: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयार रहे रेलवे, रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को दिये निर्देश

September 4, 2026

2016 के बाद JTET परीक्षा की फिर तैयारी, 11 अक्टूबर को एग्जाम; दिसंबर में JTET का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

September 4, 2026

राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा का पदभार संभालना, अनुशासन, सुशासन और आधुनिक प्रबंधन के नए युग की शुरुआत

September 4, 2026

ISRO GSLV-F17 Launch : इसरो का बड़ा धमाका, ‘नॉटी बॉय’ रॉकेट ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, भेजा देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट

September 4, 2026

अभिजीत दिपके की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में बड़ी फूट, सहयोगी मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई नई पार्टी ‘CJP-D’, जानिए कौन हैं इसके फाउंडर?

September 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.