Ranchi. झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है, जो 3 सितंबर से लागू हो गई है। राजधानी रांची में पेट्रोल की नई कीमत 105.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल 114.55 रुपये एवं एक्स्ट्रा ग्रीन 106.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बढ़ोतरी की पुष्टि की है।



