Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को ‘कारण बताओ नोटिस’, जानें क्या है वजह?
देश/दुनिया

252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को ‘कारण बताओ नोटिस’, जानें क्या है वजह?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 14, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Kolkata.  पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यव्यापी सर्वेक्षण के बाद 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया है और करीब 100 अन्य को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है।  सर्वेक्षण में पाया गया कि इनमें से कई संस्थानों के पास जरूरी मंजूरी नहीं थी और वहां बुनियादी ढांचे का भी अभाव था। अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि जिन मदरसों के पास जरूरी मंजूरी है, वे संचालित होते रहेंगे। विभाग ने सरकारी और निजी मदरसों के बुनियादी ढांचे, मंजूरी की स्थिति और प्रबंधन व्यवस्था का आकलन करने के लिए जून की शुरुआत से पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण किया था। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मदरसों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उनके जवाबों की पड़ताल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टुडू ने बताया कि यह कवायद विभिन्न जिलों में अधिकृत और अनधिकृत मदरसों की संख्या का पता लगाने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर शुरू की गई थी। राज्य के पंचायती राज मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि मदरसों को लेकर कई विवाद सामने आए हैं और दावा किया कि कई मामलों में चरमपंथी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार लोगों के कुछ ऐसे संस्थानों में शिक्षक के रूप में काम करने की बात सामने आई थी।

उन्होंने कहा, ‘मदरसों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां मदरसों से लोग राष्ट्रविरोधी गतिविधियां संचालित कर रहे थे। कानून के मुताबिक और सरकार की अनुमति से संचालित मदरसे काम करते रहेंगे, लेकिन सरकार मदरसों को मनमाने ढंग से खोले जाने और परेशानी पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।’’ विपक्षी तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने कहा कि सभी मदरसों को एक ही नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।

Order issued to close 252 madrasas; 100 issued ‘show-cause notices’—find out the reason.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article..जिस महिला की हत्या के आरोप में 8 लोग गए जेल, 12 साल बाद वह झारखंड में जिंदा मिली, नाम बदलकर रह रही थी
Next Article Jamshedpur Weather: मानसून सक्रिय, 17 सितंबर तक कोल्हान में बारिश का अनुमान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Rail Freight Transport: रेलवे ने अगस्त में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, सालाना आधार पर अगस्त में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

September 14, 2026
देश/दुनिया

2 लाख टन ‘Steel Slag’ से बनी दुनिया की सबसे लंबी फोर लेन सड़क गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

September 14, 2026
देश/दुनिया

Rahul Gandhi: मांसाहारी हैं 80 प्रतिशत भारतीय, बोले राहुल गांधी, खाने की मेज पर रखे छोले भटूरे की तस्वीर भी पोस्ट की, जानें क्यों कहा ऐसा?

September 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Rail Freight Transport: रेलवे ने अगस्त में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, सालाना आधार पर अगस्त में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

September 14, 2026

Jamshedpur Weather: मानसून सक्रिय, 17 सितंबर तक कोल्हान में बारिश का अनुमान

September 14, 2026

252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को ‘कारण बताओ नोटिस’, जानें क्या है वजह?

September 14, 2026

..जिस महिला की हत्या के आरोप में 8 लोग गए जेल, 12 साल बाद वह झारखंड में जिंदा मिली, नाम बदलकर रह रही थी

September 14, 2026

2 लाख टन ‘Steel Slag’ से बनी दुनिया की सबसे लंबी फोर लेन सड़क गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

September 14, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.