Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » एमजीएम अस्पताल में संवेदनहीनता की हद: बिना एक्स-रे तड़पकर मर गया गरीब मरीज, ₹1000 न देने पर प्रबंधन ने लौटाया
झारखंड

एमजीएम अस्पताल में संवेदनहीनता की हद: बिना एक्स-रे तड़पकर मर गया गरीब मरीज, ₹1000 न देने पर प्रबंधन ने लौटाया

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHJuly 5, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ाने वाली एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना जमशेदपुर के प्रतिष्ठित एमजीएम (MGM) अस्पताल से सामने आई है. अस्पताल परिसर में इलाज के दौरान मुसाबनी निवासी शिबू सबर नामक एक गरीब मरीज की मौत हो गई.

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल परिसर में पीपीपी (PPP) मोड पर संचालित ‘हेल्थ मैप सेंटर’ के कर्मचारियों ने एक्स-रे करने के एवज में एक हजार रुपये की मांग की थी, जिसे न चुका पाने के कारण मरीज को बिना जांच के ही वापस भेज दिया गया और समय पर इलाज न मिलने से उसने दम तोड़ दिया.

₹1000 के लिए तोड़ी इंसानियत की मर्यादा

मृतक के बेटे के अनुसार, शिबू सबर की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले मुसाबनी के केंदाडीह स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें शुक्रवार शाम एमजीएम अस्पताल रेफर किया. यहाँ डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल एक्स-रे कराने की सलाह दी.

जब पीड़ित परिवार हेल्थ मैप सेंटर पहुंचा, तो वहां तैनात कर्मचारियों ने मुफ्त जांच करने के बजाय एक हजार रुपये की मांग की. परिजनों ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि वे अत्यंत पिछड़ी ‘सबर जनजाति’ से आते हैं और सरकारी नियमों के तहत उनका मुफ्त इलाज होना चाहिए,

लेकिन संवेदनहीन कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा. आयुष्मान कार्ड मांगने के बहाने मरीज को बिना एक्स-रे किए ही केंद्र से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

अस्पताल प्रबंधन ने दिए जांच के आदेश

इस घोर लापरवाही के बीच इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर शिबू सबर की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने समाजसेवी विमल बैठा के साथ मिलकर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा से लिखित शिकायत की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधीक्षक ने उपाधीक्षक डॉ. नारायण उरांव को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में पीपीपी मोड पर चल रहे केंद्रों की मनमानी और गरीबों के प्रति उनके क्रूर रवैये को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

Health Map Center MGM MGM Hospital Jamshedpur Patient Death in MGM एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर जमशेदपुर समाचार झारखंड स्वास्थ्य विभाग डॉ बलराम झा मुसाबनी शिबू सबर विमल बैठा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड में वोटर लिस्ट का ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ शुरू: जानें आपके लिए क्या है खास
Next Article टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ‘टुन्नू’ की पत्नी रेणुका चौधरी का मेदांता में निधन
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से मिलेगा टिकट

October 5, 2026
झारखंड

Jamshedpur: मानगो में 71 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, खरीद-बिक्री का आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026
झारखंड

UCIL के CMD बोले-2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का मिशन, जादूगोड़ा में कॉपर टेलिंग्स से यूरेनियम निकालने की भी तैयारी

October 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

T20 Match: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से मिलेगा टिकट

October 5, 2026

Jamshedpur: मानगो में 71 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, खरीद-बिक्री का आरोपी गिरफ्तार

October 5, 2026

UCIL के CMD बोले-2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा का मिशन, जादूगोड़ा में कॉपर टेलिंग्स से यूरेनियम निकालने की भी तैयारी

October 5, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार

October 4, 2026

रेलवे की मनमानी के खिलाफ सिखों का फूटा गुस्सा, टाटानगर में जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर आपात बैठक, आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

October 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.