Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Meta की बड़ी भूल! PM मोदी का वीडियो किया ब्लॉक, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी
देश/दुनिया

Meta की बड़ी भूल! PM मोदी का वीडियो किया ब्लॉक, विवाद बढ़ता देख मांगी माफी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 28, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ‘मेटा’ (Meta) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो ब्लॉक किए जाने पर औपचारिक रूप से माफी मांगी है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वीडियो को हटाया जाना किसी कानूनी आदेश या दबाव का परिणाम नहीं था, बल्कि यह एक ‘अस्थायी तकनीकी खराबी’ (Technical Glitch) के कारण हुआ था. समस्या का समाधान करते हुए प्लेटफॉर्म पर वीडियो को पुनः बहाल (Restore) कर दिया गया है.

क्या था पूरा मामला?

23 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी एक विशेष संबोधन में देश के Gen Z युवाओं और छात्रों को संबोधित किया था. यह वीडियो देशभर में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच जारी हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने आश्वासन दिया था कि कैबिनेट बैठक में पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों के खिलाफ बेहद सख्त कानून और कार्रवाई का एलान किया जाएगा.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही थी और एक्सेस सीमित किए जाने से पहले ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके थे. हालांकि, 28 जुलाई की तड़के अचानक फेसबुक पर यह वीडियो देखना बंद हो गया, जिससे यूजर्स और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया.

‘कानूनी अनुरोध’ के नोटिस से बढ़ा विवाद

जब यूजर्स ने वीडियो देखने की कोशिश की, तो स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई दे रहा था कि “कानूनी अनुरोध के कारण इस कंटेंट तक पहुंच प्रतिबंधित की गई है.”

इस नोटिस के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई वरिष्ठ नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने मेटा की कार्रवाई पर कड़े सवाल उठाए. उन्होंने निष्पक्षता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े करते हुए कंपनी से स्पष्टीकरण की मांग की.

सरकार सख्त, IT मंत्रालय ने मेटा के हेड को किया तलब

विवाद बढ़ता देख सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है. IT मंत्रालय ने मेटा के ‘पब्लिक पॉलिसी Global Head’ को तलब कर जवाब-तलब किया है कि इतनी बड़ी तकनीकी चूक कैसे हुई.

मेटा की सफाई

मामले को तूल पकड़ता देख मेटा ने 28 जुलाई की सुबह अपना बयान जारी किया. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी का वीडियो किसी कानूनी कारण से नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए अनुपलब्ध हुआ था. मेटा ने इस गलती के लिए खेद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए तकनीकी प्रणालियों को और मजबूत किया जा रहा है.

Facebook Video IT Ministry IT मंत्रालय Meta Narendra Modi PM Modi नरेंद्र मोदी पीएम मोदी फेसबुक वीडियो मेटा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleलोकतंत्र में विरोध का अधिकार, लेकिन कानून का रहे राज, …दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा संदेश
Next Article क्या मानसून सत्र से पहले JPSC को मिलेगा नया अध्यक्ष? जानिए किसकी हो सकती है ताजपोशी और टली परीक्षाओं का भविष्य
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण: एसआईआर में ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी की वैधता पर फैसला अभी बाकी, बिहार-बंगाल के मामलों पर स्थिति साफ

October 29, 2026
देश/दुनिया

चक्रवात के बीच उम्मीदें: ओडिशा में आए तूफान के दौरान गूंजी 931 किलकारियां, नवजात शिशुओं के नाम रखे गए ‘अर्णब’ और ‘वर्षा’

October 29, 2026
देश/दुनिया

केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स के लिए दिवाली पर बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा

October 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्टीकरण: एसआईआर में ‘तार्किक विसंगति’ श्रेणी की वैधता पर फैसला अभी बाकी, बिहार-बंगाल के मामलों पर स्थिति साफ

October 29, 2026

चक्रवात के बीच उम्मीदें: ओडिशा में आए तूफान के दौरान गूंजी 931 किलकारियां, नवजात शिशुओं के नाम रखे गए ‘अर्णब’ और ‘वर्षा’

October 29, 2026

टाटा समूह में मची हलचल; नोएल टाटा 6 ऑपरेटिंग कंपनियों के बोर्ड से होंगे बाहर, टाटा संस पर रहेगा पूरा नियंत्रण

October 29, 2026

चक्रवात ‘अर्णब’ का भीषण कहर, झारखंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए जमशेदपुर का हाल

October 29, 2026

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सफाई भुगतान मद में ₹1.27 करोड़ का गोलमाल, RTI से खुला अतिरिक्त भुगतान का खेल!

October 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost