Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » DMFT Fund में बड़ा घोटाला! राउरकेला के निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ की जगह 109.45 करोड़ दिए, सुंदरगढ़ में बन गए स्टेडियम, जानें मामला?
झारखंड

DMFT Fund में बड़ा घोटाला! राउरकेला के निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ की जगह 109.45 करोड़ दिए, सुंदरगढ़ में बन गए स्टेडियम, जानें मामला?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 29, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Rourkela. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने ओडिशा में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) के तहत परियोजनाओं की मंजूरी और उनके क्रियान्वयन में कई खामियों को उजागर किया है. इन फाउंडेशन का उद्देश्य राज्य के खनन प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के हित एवं लाभ के लिए काम करना है.

सोमवार को ओडिशा विधानसभा में पेश की गई अपनी एक रिपोर्ट में कैग ने जांच के लिए चुने गए खनन क्षेत्रों और कार्य प्रभागों में जिला खनिज फाउंडेशन के अंशदान के आकलन, संग्रह और निगरानी में महत्वपूर्ण व्यवस्थागत कमियों को उजागर किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्धारित डीएमएफ अंशदान दरों का गलत तरीके से इस्तेमाल करने, अंतिम रॉयल्टी आकलन के बाद अंशदान का दोबारा आकलन नहीं करने और भुगतान में देरी पर ब्याज नहीं लगाने के कारण डीएमएफ के लिए होने वाले राजस्व संग्रह में काफी कमी आई.

ये अंशदान ओडिशा में खनन पट्टाधारकों द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन को किया जाने वाला अनिवार्य वित्तीय भुगतान है. लेखा परीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, छह जिलों ने ब्याज सहित डीएमएफ अंशदान के रूप में 22,568.17 करोड़ रुपये एकत्र किए और वित्त वर्ष 2015-16 से 2023-24 के दौरान डीएमएफ कोष से 20,947.52 करोड़ रुपये की लागत वाली 17,435 परियोजनाओं को मंजूरी दी। हालांकि, इन छह में से किसी भी डीएमएफ ने परिप्रेक्ष्य योजना और मास्टर प्लान तैयार नहीं किया.

जिन छह जिलों का लेखा परीक्षण किया गया, उनमें सुंदरगढ़, क्योंझर, जाजपुर, मयूरभंज, ढेंकानाल और नबरंगपुर शामिल हैं.लेखा परीक्षण के लिए चुने गए छह डीएमएफ में से मयूरभंज, ढेंकानाल और नबरंगपुर जिलों ने वर्ष 2015 से 2024 के दौरान अतिरिक्त डीएमएफ धनराशि के लिए ‘फ्लेक्सी डिपॉजिट/ऑटो स्वीप’ खाते का विकल्प नहीं चुना। इसके परिणामस्वरूप 9.49 करोड़ रुपये के ब्याज का नुकसान हुआ। इसी तरह, क्योंझर डीएमएफ को 84.51 करोड़ रुपये के ब्याज का नुकसान हुआ.

कैग ने कहा कि जाजपुर, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिलों के डीएमएफ से 171.79 करोड़ रुपये की धनराशि मनरेगा निदेशक को रोजगार मांगने वाले लोगों को अतिरिक्त मजदूरी के भुगतान के लिए जारी की गई, जो ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है.

उसने कहा कि जाजपुर, क्योंझर और सुंदरगढ़ डीएमएफ में परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बाद कार्यान्वयन एजेंसियों ने 470.25 करोड़ रुपये की अप्रयुक्त राशि और उस पर अर्जित 26.51 करोड़ रुपये के ब्याज को डीएमएफ को वापस नहीं किया।

इसी तरह, ढेंकानाल और मयूरभंज की कार्यान्वयन एजेंसियों ने क्रमशः अपने संबंधित डीएमएफ को 87 लाख रुपये का अर्जित ब्याज वापस नहीं किया था. लेखा परीक्षा में यह भी पाया गया कि सुंदरगढ़ में डीएमएफ की धनराशि से हॉकी स्टेडियम के निर्माण पर 136.77 करोड़ रुपये खर्च किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, यह परियोजना योजना के दिशा-निर्देशों के तहत अनुमत गतिविधियों में शामिल नहीं है.

कैग ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान सुंदरगढ़ डीएमएफ से राउरकेला के एक निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ रुपये के आवश्यक भुगतान के मुकाबले 109.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 10.60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ.

लेखा परीक्षक ने ओडिशा सरकार को सलाह दी कि वह नियमों के प्रावधानों के अनुसार डीएमएफ की धनराशि का उचित लेखा-जोखा सुनिश्चित करे और कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा उस पर अर्जित ब्याज की राशि वापस कराए. कैग ने सिफारिश की है कि राज्य सरकार मंजूर की गई परियोजनाओं को समय पर पूरा कराए, वित्त वर्ष के भीतर जारी धनराशि का पूरी तरह इस्तेमाल हो और उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा कराए जाएं.

—find out the details. A private hospital in and DMFT Fund instead of ₹98.85 crore Major scam in the DMFT Fund! Rourkela was paid ₹109.45 crore stadiums were built in Sundargarh जानें मामला? में बड़ा घोटाला! राउरकेला के निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ की जगह 109.45 करोड़ दिए सुंदरगढ़ में बन गए स्टेडियम
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBindal Mall Firing: उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाए गए, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ
Next Article YES Bank ने Loan की राशि चुकाने के बाद भी खाते से काट लिए 41,384 रुपये, अब Chibasa की उपभोक्ता अदालत ने दिया ब्याज, मुआवजा सहित 45 दिनों में भुगतान का आदेश?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Maa Durga की मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक इन नियमों का रखना होगा ध्यान, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने जारी किए ये निर्देश?

September 29, 2026
झारखंड

Jharkhand: बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना नाबालिग भाई को भारी पड़ा, प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे फेंक कर मार डाला

September 29, 2026
झारखंड

YES Bank ने Loan की राशि चुकाने के बाद भी खाते से काट लिए 41,384 रुपये, अब Chibasa की उपभोक्ता अदालत ने दिया ब्याज, मुआवजा सहित 45 दिनों में भुगतान का आदेश?

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Maa Durga की मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक इन नियमों का रखना होगा ध्यान, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने जारी किए ये निर्देश?

September 29, 2026

Jharkhand: बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना नाबालिग भाई को भारी पड़ा, प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे फेंक कर मार डाला

September 29, 2026

YES Bank ने Loan की राशि चुकाने के बाद भी खाते से काट लिए 41,384 रुपये, अब Chibasa की उपभोक्ता अदालत ने दिया ब्याज, मुआवजा सहित 45 दिनों में भुगतान का आदेश?

September 29, 2026

DMFT Fund में बड़ा घोटाला! राउरकेला के निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ की जगह 109.45 करोड़ दिए, सुंदरगढ़ में बन गए स्टेडियम, जानें मामला?

September 29, 2026

Bindal Mall Firing: उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाए गए, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

September 29, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.