Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » झारखंड की मतदाता सूचियों में घुसपैठ की साजिश!, खतियान व वंशावली में फर्जीवाड़ा कर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा रहे “विदेशी”
झारखंड

झारखंड की मतदाता सूचियों में घुसपैठ की साजिश!, खतियान व वंशावली में फर्जीवाड़ा कर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा रहे “विदेशी”

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 26, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए रेड अलर्ट जारी किया. गलत, असत्य विवरण या फर्जी दस्तावेज पेश करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी.खतियान, वंशावली और पारिवारिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच का दिया निर्देश.

रांची.  झारखंड के निर्वाचन तंत्र पर एक बड़ा संकट मंडरा रहा है. राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान एक गंभीर सच सामने आया है. कुछ विदेशी नागरिक भारतीय नागरिकों के जमीन से जुड़े खतियान और खानदान की वंशावली में हेरफेर करके फर्जी तरीके से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. इस बात का भंडाफोड़ होने के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं.

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. प्रशासन को साफ निर्देश दिया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति गलत, असत्य विवरण या फर्जी दस्तावेज पेश करता है, तो उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और अन्य कठोर कानूनों के तहत बिना किसी ढील के सीधी कानूनी कार्रवाई की जाए.

इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश मिले हैं कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जमा किए गए हर खतियान, वंशावली और पारिवारिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच हो. चौंकाने वाली बात यह है कि इस साजिश में स्थानीय लोगों की मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी खतियान धारक या स्थानीय व्यक्ति की इस फर्जीवाड़े में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा और उस पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.

जांच का दायरा सिर्फ नए आवेदनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उम्र से जुड़ी गड़बड़ियों और विसंगतियों का भी पूरा हिसाब लिया जाएगा. यदि एक ही माता-पिता की कई संतानों के रिकॉर्ड में उम्र का असामान्य अंतर मिलता है, तो उनके जन्म प्रमाण पत्रों का गहन मिलान होगा. वहीं, महिला मतदाताओं के सत्यापन के लिए उनके पैतृक परिवार के रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे ताकि किसी भी फर्जी प्रविष्टि को पकड़ा जा सके.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस सख्त चेकिंग अभियान का मकसद किसी भी असली और वैध भारतीय नागरिक को परेशान करना बिल्कुल नहीं है, बल्कि मतदाता सूची में छिपी फर्जी प्रविष्टियों और विसंगतियों का पूरी तरह सफाया करना है.

आम जनता से भी अपील की गई है कि अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति वंशावली बदलकर मतदाता बनने का प्रयास करता दिखता है, तो तुरंत इसकी सूचना निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) को देकर इस बड़ी साजिश को नाकाम करें.

के रवि कुमार खतियान फर्जीवाड़ा चुनाव आयोग झारखंड फर्जी वोटर मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी वंशावली
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleहावड़ा-राउरकेला वंदे भारत दुर्घटनाग्रस्त होने से बची, जानें क्या है पूरा घटनाक्रम
Next Article विधायक जयराम महतो की गिरफ्तारी पर अड़ा पुलिस एसोसिएशन, राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London में ऊर्जा तकनीक पर समझौता

October 13, 2026
झारखंड

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रबंधन की तानाशाही पर संघ आंदोलित, कहा – हक मांगने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, आर-पार की चेतावनी!

October 13, 2026
झारखंड

Jamshedpur : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों घायल

October 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

क्रूरता की इंतहा: ‘नीला ड्रम कांड’ में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मौत के खौफ से कांप रहे थे दोनों!

October 14, 2026

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026

Jamshedpur : कदमा के फार्म एरिया में हथियार के साथ पांच गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

October 13, 2026

Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London में ऊर्जा तकनीक पर समझौता

October 13, 2026

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रबंधन की तानाशाही पर संघ आंदोलित, कहा – हक मांगने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, आर-पार की चेतावनी!

October 13, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.